{"_id":"592f84f34f1c1ba915bddb16","slug":"former-union-minister-ram-shankar-katheria-appointed-as-chief-of-the-ncsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति आयोग से पुनिया की छुट्टी, पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया बने अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अनुसूचित जाति आयोग से पुनिया की छुट्टी, पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया बने अध्यक्ष
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 01 Jun 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
रामशंकर कठेरिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कठेरिया के साथ ही बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एल मुरूगन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पीएम कार्यलय से जिन पदों के नामों के लिए मंजूरी दी गई थी अब उन नामों को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। कठेरिया और मुरूगन अपनी नियुक्ति की डेट से तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। बता दें कि कठेरिया आगरा से सांसद हैं उन्हें पिछले साल मंत्रीपरिषद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था क्योंकि उन पर ग्रेजुएशन और पोस्ट- ग्रेजुएशन के अंक पत्रों के साथ जालसाजी का आरोप लगा था।
विज्ञापन
इसके अलावा उन पर कथित तौर पिछले साल फरवरी में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया का कार्यकाल अक्टूबर 2016 में खत्म हो गया था जबकि पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार वेरका छह महीने पहले ही रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
कठेरिया को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी एल पुनिया का स्थान संभालेंगे। इसके अलावा इसी क्रम में तेलंगाना से के रामुलू, बिहार से योगेंद्र पासवान और उत्तराखंड से स्वराज विदवान को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।