{"_id":"60527dc81305412caa658833","slug":"former-union-minister-pc-thomas-today-quit-the-bjp-led-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में भाजपा को झटका: पीसी थॉमस धड़े ने छोड़ा एनडीए का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में भाजपा को झटका: पीसी थॉमस धड़े ने छोड़ा एनडीए का साथ
Thu, 18 Mar 2021 03:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोच्चि।
एजेंसी, कोच्चि।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
पीसी थॉमस
- फोटो : facebook
केरल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पीसी थॉमस के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस ने बुधवार को एनडीए का दामन छोड़ दिया है। उनका धड़ा अब पीजे जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस से हाथ मिलाएगा। थॉमस धड़े का आरोप है कि 6 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए सीटों के आवंटन में भाजपा नीत गठबंधन ने उनकी पार्टी को नजरंदाज किया है।
वरिष्ठ नेता पीजे जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस यूडीएफ का एक घटक दल है। थॉमस 2004 के लोकसभा चुनाव में मुवाट्टुपुझा सीट से एनडीए की टिकट पर सांसद बने थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे केरल कांग्रेस के नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को 2016 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें दी गई थीं लेकिन इस बार एक भी सीट नहीं दी गई।
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पाला विधानसभा सीट दी थी लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इसे स्वीकार नहीं किया। वहीं जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस ने कहा, दोनों पार्टियों का आपस में विलय होगा। थॉमस गुट पीजे जोसेफ को अध्यक्ष व पार्टी का नेता स्वीकार करने पर राजी हो गए हैं।
शोभा सुरेंद्रन कजहाकुट्टम से होंगी भाजपा उम्मीदवार
भाजपा ने बुधवार को केरल की कजहाकुट्टम सीट से अपनी तेजतर्रार नेता शोभा सुरेंद्ररन को चुनावी मैदान में उतारने का एलान किया है। 2016 में इस सीट से केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन खड़े हुए थे और उन्हें 7000 वोटों से हार मिली थी। भाजपा ने अब एलडीएफ उम्मीदवार कंडकंपल्ली सुरेंद्र को कड़ी टक्कर देने के लिए शोभा को मौका दिया है।
वहीं यूडीएफ ने इस सीट पर डॉ एसएस लाल को उतारा है। भाजपा ने इसके अलावा तीन और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मनंतावाड़ी सीट से मुकुंदन पलियारा को टिकट दिया है। वहीं करूनागपल्ले सीट से बिट्टी सुधीर और कोल्लम से एम सुनील को भाजपा ने मैदान में उतारा है। इससे पहले 112 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी हुई थी।