फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union minister Kishore Chandra Dev resigned from Congress

पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर चंद्र देव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

Mon, 04 Feb 2019 05:18 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 04 Feb 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Former Union minister Kishore Chandra Dev resigned from Congress
किशोर चंद्र देव

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। देव आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं और 2011 में आदिवासी मामलों के मंत्री रह चुके हैं। देव ने कांग्रेस पर आंध्र प्रदेश में निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया और कहा कि बीते चार वर्षों में पार्टी की मजबूती के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। 

विज्ञापन


देव 45 वर्षों से कांग्रेस में थे और हाल ही में उन्हें आदिवासी इकाई ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक पार्टी की सेवा करने के बाद यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि वह दोस्तों और समर्थकों से बात कर भविष्य पर फैसला करेंगे। हालांकि उन्होंने राजनीतिक छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed