फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union Minister Aslam Sher Khan wants to be Congress President, wrote letter to Rahul Gandhi

पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने राहुल को लिखा पत्र, कहा- मुझे सौंपी जाए कांग्रेस की कमान

Fri, 07 Jun 2019 05:40 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 07 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Aslam Sher Khan wants to be Congress President, wrote letter to Rahul Gandhi
पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान - फोटो : एएनआई

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हॉकी में ओलंपिक पदक विजेता असलम शेर खान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने की इच्छा जताई है। इस बारे में असलम ने कहा कि मैंने पत्र तब लिखा जब कांग्रेस एक बार फिर चुनाव हार गई। जब राहुल गांधी ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष के पद से हटना चाहते हैं और किसी और को यह जिम्मेदारी संभालते देखना चाहते हैं, मुझे लगा कि यह एक अवसर है। 

विज्ञापन

 


असलम शेर खान ने कहा कि कांग्रेस को इस वक्त साहस की जरूरत है, किसी को आगे आना चाहिए। इसीलिए मैंने उन्हें (राहुल गांधी) को पत्र लिखा कि यदि वह पार्टी अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करना चाहते तो उनके इस फैसले का भी सम्मान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यदि आप नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति चाहते हैं तो मुझे मौका दीजिए क्योंकि अन्य कोई आगे नहीं आ रहा है। मैंने पत्र में लिखा है कि मुझे दो साल के लिए यह अवसर दिया जाए। कांग्रेस को राष्ट्रवाद से दोबारा जोड़ना बेहद आवश्यक है।'
 






बता दें लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने उनके इस फैसले को अस्वीकृत कर दिया था, लेकिन राहुल मानने के मूड में नहीं लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed