फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union minister and senior Assam BJP leader Rajen Gohain, 17 members resign from party

Assam: असम में भाजपा को लगा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं का इस्तीफा

Thu, 09 Oct 2025 03:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़ Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 09 Oct 2025 03:19 PM IST
सार

Senior Assam BJP Leader Resign From Party: असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजेन गोहेन ने अपना इस्तीफा राज्य प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को सौंपा है।

विज्ञापन
Former Union minister and senior Assam BJP leader Rajen Gohain, 17 members resign from party
दिलीप सैकिया और राजेन गोहेन - फोटो : ANI

विस्तार

असम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कुल 17 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से अपना त्यागपत्र सौंपा। राजेन गोहेन ने यह फैसला राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया को लिखे पत्र में बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से तुरंत प्रभाव से हट रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CJI BR Gavai: 'हमारे लिए अब यह बीता हुआ अध्याय है', हमले की कोशिश मामले में सीजेआई ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


इस वजह से भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने वाले अधिकांश सदस्य ऊपरी और मध्य असम से हैं। राजेन गोहेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि पार्टी ने 'असम के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और स्थानीय समुदायों को धोखा दिया, जबकि बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनुमति दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


1999 से 2019 तक नागांव से सांसद रहे हैं गोहेन
बता दें कि, राजेन गोहेन ने 1999 से 2019 तक नागांव संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2016 से 2019 तक रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री भी रहे। भाजपा में रहते हुए वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे पेशे से चाय बागान के मालिक भी है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में उनका काफी प्रभाव है। उनके जाने से भाजपा को राज्य में नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें - केरल विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के तीन विधायक निलंबित, सोने की परत चढ़ाने में कथित घोटाले का विरोध बनी वजह

जीत का हैट्रिक लगाना चाहती है भाजपा
असम में फिलहाल मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नीत सरकार सत्ता में काबिज है। जबकि पूर्वोत्तर राज्य असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed