{"_id":"6607ed9cfe1665af480352d4","slug":"former-union-home-minister-and-congress-veteran-shivraj-patils-daughter-in-law-joins-bjp-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम के बाद अब पूर्व गृह मंत्री की बहू BJP में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम के बाद अब पूर्व गृह मंत्री की बहू BJP में शामिल
Sat, 30 Mar 2024 04:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:24 PM IST
सार
अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर फडणवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
शिवराज पाटिल
- फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बाद पार्टी के वरिष्ट नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल भी भाजपा में शामिल हो गईं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हुईं।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवराज पाटिल यूपीए-1 सरकार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे। मुंबई में 26/11 हमले के दाब उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। उन्होंने लोकसभा के स्पीकर के तौर पर काम किया है।
अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर फडणवीस ने कहा, "अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र को मदद मिलेगी।" बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी भाजपा में शामिल हो गए थे। अर्चना पाटिल ने बताया कि वह पिछले दो दशक से सामाजिक कार्य कर रही है और अब उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।