फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Tripura CM & BJP leader Biplab Kumar Deb elected to Rajya Sabha with a total of 43 out of 58 votes

Rajya Sabha: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब राज्यसभा के लिए चुने गए, 58 में से 43 वोट मिले

Thu, 22 Sep 2022 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 06:57 PM IST
सार

त्रिपुरा की यह राज्यसभा सीट माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव 22 सितंबर को हुआ। विधानसभा में भाजपा बहुमत में है। ऐसे में बिप्लब की जीत लगभग तय थी।

विज्ञापन
Former Tripura CM & BJP leader Biplab Kumar Deb elected to Rajya Sabha with a total of 43 out of 58 votes
Tripura - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने राज्यसभा सीट पर जीत हासिल की। बिप्लब कुमार देब 58 में से 43 वोटों के साथ राज्यसभा के लिए चुने गए। उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे राज्यसभा सांसद के रूप में चुनने के लिए त्रिपुरा के भाजपा और आईपीएफटी विधायकों का आभार! गौरतलब है कि त्रिपुरा की यह राज्यसभा सीट माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव 22 सितंबर को हुआ। विधानसभा में भाजपा बहुमत में है। ऐसे में बिप्लब की जीत लगभग तय थी।

विज्ञापन


इससे पहले नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद देब ने पत्रकारों से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे हरियाणा के लिए भाजपा का प्रभारी बनाया और त्रिपुरा से राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुझे नामित किया। मैं दोनों राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूर्वोत्तर राज्य में 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया था। देब ने कहा था कि भाजपा ने 2018 में 60 सदस्यीय विधानसभा की 36 सीटें जीती थीं और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगले साल सदन में पार्टी की ताकत बढ़े। भाजपा नेता ने माणिक साहा की अगुवाई वाली राज्य सरकार की ‘‘लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने’’ में उसके प्रदर्शन के लिए सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देब राज्यसभा की जिस सीट पर उपचुनाव लड़ा, वह साहा के इस्तीफे से खाली हुई थी, जिन्हें उनके स्थान पर मुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा और उसके सहयोगी दल आईपीएफटी के सदन में 44 विधायक हैं जबकि वाम मोर्चा के 15 और कांग्रेस का एक विधायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed