फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former RBI Governor Shaktikanta Das Principal Secretary-2 to PM Narendra Modi appointment news in hindi

Shaktikanta Das: पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव-2 नियुक्त

Sat, 22 Feb 2025 05:56 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Feb 2025 05:56 PM IST
सार

Shaktikanta Das: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दास का कार्यकाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

विज्ञापन
former RBI Governor Shaktikanta Das Principal Secretary-2 to PM Narendra Modi appointment news in hindi
शक्तिकांत दास - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा वर्तमान में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दास का कार्यकाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री शक्तिकांत दास, आईएएस (सेवानिवृत्त) की प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन




दास एक सिविल सेवक रहे हैं, जिनकी 42 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा मुख्यतः वित्त, कराधान, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर ने भारत के जी-20 शेरपा और 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed