फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former RBI Governor Raghuram Rajan said Government is responsible for Economic Slowdown

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने आर्थिक सुस्ती के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 29 Feb 2020 06:15 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Feb 2020 06:15 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर (वित्त) राजन ने कहा कि भारत ने वित्तीय क्षेत्र को दुरुस्त करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है और दुखद है कि इसके चलते सुस्ती बनी हुई है।

विज्ञापन
Former RBI Governor Raghuram Rajan said Government is responsible for Economic Slowdown
रघुराम राजन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था की तुलना में अपने राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे पर ज्यादा ध्यान दे रही है। आर्थिक सुस्ती की भी यही अहम वजह है। उन्होंने कहा कि अगर प्रमुख समस्याओं पर ध्यान दिया जाए तो फिर से विकास दर पटरी पर लौट सकती है।

विज्ञापन


राजन ने कहा, ‘यह दुखद है। मुझे लगता है कि सुस्ती के लिए राजनीति ही जिम्मेदार है।’ ब्लूमबर्ग टीवी को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़ी जीत के बाद मौजूदा सरकार ‘अपने राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे को पूरा करने पर जोर दे रही है।’ राजन ने कहा, यह दुखद है कि इसके चलते विकास दर में सुस्ती जारी है, जिसके लिए पूर्व में सरकार के नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे फैसले जिम्मेदार माने जा रहे थे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर (वित्त) राजन ने कहा कि भारत ने वित्तीय क्षेत्र को दुरुस्त करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है और दुखद है कि इसके चलते सुस्ती बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘इन बातों पर अगर पर्याप्त ध्यान दिया जाए तो और उचित कदम उठाए जाएं तो हालात बदले जा सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनावायरस के असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति चेन को देखें तो निश्चित रूप से कुछ पुरानी समस्याएं होंगी। उन्होंने कहा, ‘यदि कहीं गड़बड़ होती है तो पूरी चेन पर असर पड़ता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed