{"_id":"5f3e1f418ebc3e3ce407b346","slug":"former-president-pranab-mukherjee-health-is-now-improving-slightly-army-hospital-delhi-cannt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में हल्के सुधार के संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में हल्के सुधार के संकेत
Thu, 20 Aug 2020 12:29 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के श्वसन संबंधी मापदंडों में हल्का सुधार आया है लेकिन अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुखर्जी (84) को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। इससे पहले कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'माननीय श्री प्रणब मुखर्जी के श्वसन संबंधी मापदंडों में हल्का सुधार है लेकिन अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञों का एक दल उनकी हालत पर निगरानी रख रहा है।'
विज्ञापन
मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति थे।