फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former president of Delhi Sikh Gurdwara Management Committee and Akali Dal spokesperson Manjinder Singh Sirsa joined the BJP

भाजपा के हुए मनजिंदर सिंह सिरसा: DSGMC के पूर्व चीफ बोले- पंजाब में भाजपा आएगी, सिखों को उनके अधिकार मिलेंगे

Thu, 02 Dec 2021 05:53 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

भाजपा से जुड़ने के पीछे का कारण बताते हुए सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पिछले दिनों सिखों के अधिकारों के लिए उन्होंने कई बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने पाया कि सिखों के अधिकारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बेहद सकारात्मक और उत्साहित हैं...

विज्ञापन
Former president of Delhi Sikh Gurdwara Management Committee and Akali Dal spokesperson Manjinder Singh Sirsa joined the BJP
डीएसजीएमसी प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल - फोटो : Agency

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और अकाली दल के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि सिखों के अधिकार दिलाने के लिए वे भाजपा से जुड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की राजनीति में काफी अहम बताते हुए उन्होंने कहा है कि भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


भाजपा से जुड़ने के पीछे का कारण बताते हुए सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पिछले दिनों सिखों के अधिकारों के लिए उन्होंने कई बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अफगानिस्तान में सिखों पर हो रहे जुल्मों के मुद्दे पर भी उन्होंने गृहमंत्री से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों में उन्होंने पाया कि सिखों के अधिकारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बेहद सकारात्मक और उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि सिखों को उनका अधिकार दिलाना ही उनकी जिंदगी का मकसद है, और इसीलिए उन्होंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय ले लिया।

विज्ञापन

केजरीवाल की 'मुफ्त' की राजनीति होगी फेल

सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुफ्त की राजनीति दिल्ली से लेकर पंजाब तक अब कहीं सफल नहीं होने वाली है। लोग रोजगार और आर्थिक मजबूती चाहते हैं। वे केवल मुफ्त बिजली-पानी की सुविधा नहीं चाहते। यदि लोगों के पास आर्थिक मजबूती होगी तो वे ऊंची दर पर भी बिजली खरीद लेंगे, लेकिन जब उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं रहेगी, तो मुफ्त बिजली भी उनका कोई भला नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में सिख समुदाय के एक बड़े नेता हैं। वे दिल्ली में सिखों की सबसे प्रतिष्ठित संस्था दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष रहे हैं। उनका सिख समुदाय में अच्छा प्रभाव है। दिल्ली में सिख समुदाय की बड़ी आबादी है और उसका दिल्ली के विधानसभा और नगर निगम चुनाव में बड़ा असर रहता है। इस बार सिख मतदाता किस ओर जाएगा? इस सवाल पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल की पिछले सात साल की राजनीति देख रहे हैं।

केजरीवाल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं

वे केवल मुफ्त की योजनाओं के नाम पर कुछ देते हैं, लेकिन इसके बदले लोगों की गाढ़ी कमाई के टैक्स को बेहद गलत उद्देश्यों में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और इसलिए उन्हें नहीं लगता है कि अब दिल्ली या पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल का किसी भी तरह से समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में मतदान में लोगों की सोच में आये अंतर का असर साफ दिखाई पड़ेगा।

सिरसा ने कहा कि भाजपा ने सिखों के लिए वह काम कर दिखाया, जो कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर पाई। जबकि वह एक साथ केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दोनों जगह सत्ता में रही। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अब तक के सात साल के कार्यकाल में ही सिखों को करतारपुर कॉरिडोर खोलने का सबसे बड़ा उपहार दिया। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले सिखों के लिए नागरिकता देने का अधिकार दिया और जब कृषि कानून वापस लेना भी हुआ, तो उसके लिए गुरु नानक जी के पवित्र जन्मदिवस का दिन चुना। इसी से साबित हो जाता है कि प्रधानमंत्री, गृहमत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिख समाज कितना आदरणीय और महत्वपूर्ण है।



भाजपा पंजाब चुनाव में अब तक सबसे पिछड़ी हुई है। वहां पर उसकी क्या संभावनाएं हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में अनेक सामाजिक समीकरण ऐसे हैं जिनके कारण लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। अनेक समुदाय अभी भी अपनी भलाई के लिए भाजपा की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी सिख समुदाय को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि केंद्र और पंजाब दोनों जगह भाजपा की सरकार होने पर पंजाब और सिखों को वह अधिकार दिलाया जा सकेगा जो अब तक उसे नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed