फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former president dr apj abdul kalam birth anniversary Pm Modi president kovind

APJ Abdul Kalam Birthday: मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे

Fri, 15 Oct 2021 08:23 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 15 Oct 2021 08:23 AM IST
सार

भारत  के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम  का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था, फिर भी अपनी मेहनत और काबिलियत से कई कीर्तिमान हासिल किए। आज उन्हेें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन
former president dr apj abdul kalam birth anniversary Pm Modi president kovind
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम  की आज जयंती है।  डॉ कलाम  का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। दुनिया उन्हें नाम से कम उनका काम से ज्यादा जानती हैं।  देश को आधुनिक स्वदेशी मिलाइल बनाने में सक्षम बनाने वाले, मिसाइल मैन के नाम से जाने वाले डॉ कलाम का पूरा जीवन साधारण रहकर असाधारण रहा।  पूरा देश 15 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है।

विज्ञापन


डॉ कलाम एक प्रेरक व्यक्तित्व थे, लेकिन उनका पूरा जीवन ही लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बचपन में अपने परिवार की मदद के लिए अखबार बेचने का काम किया और वहां से मिसाइल मैन बनने तक सपना देखा और उसे पूरा किया। 
विज्ञापन

 
बचपन में डॉ कलाम का सपना एक पायलट बनने का था, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया तो उन्होंने वैज्ञानिक बनने की ठानी। वो ऐसे वैज्ञानिक बने कि अपने कृतित्व से पूरी दुनिया में छा गए। मिसाइल प्रोग्राम में भारत के अग्रणी देशों में शामिल होने के पीछे उनका बड़ा योगदान है। अपना सपना पूरा करने वाले डॉ. कलाम का कहना था कि सपने वो नहीं होते जो आप नींद में देखे, सपने तो वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दे। अपने काम की बदौलत वे करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम की 90 वीं जयंती पर पीएम मोदी ने याद करते हुए उनकी और अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "उन्होंने भारत को मजबूत, समृद्ध और सक्षम बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया, हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed