{"_id":"5b75d75142c7922612468bf3","slug":"former-pm-vajpayee-funeral-will-be-done-at-4-pm-today-monument-will-be-built-on-1-5-acres-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम वाजपेयी का आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार, डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा स्मारक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम वाजपेयी का आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार, डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा स्मारक
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
सरकारी आवास 6ए कृष्णमेनन मार्ग में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू के बाद देश की राजनीति के अंतिम स्टेट्समैन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने बृहस्पतिवार शाम 5.05 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
बतौर पीएम देश की तीन बार बागडोर संभालने वाले दिवंगत 93 वर्षीय वाजपेयी लंबे समय से बीमार थे। उन्हें बुधवार से जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया था। केंद्र सरकार ने उनकी दुखद मौत पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे राजघाट के निकट राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा।
विज्ञापन
किडनी में संक्रमण, छाती में संकुचन और किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराए गए वाजपेयी का स्वास्थ्य बीते बुधवार को अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया। डाक्टरों के लगातार और तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
देर शाम वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 6ए कृष्णमेनन मार्ग लाया गया। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सारी रात उनके आवास पर रखा जाएगा। यहां सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे भाजपा मुख्यालय लाया जाएगा और दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्रीय स्मृति स्थल लाया जाएगा।
डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा स्मारक
भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को राजघाट के निकट राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके स्मारक के लिए डेढ़ एकड़ भूमि आवंटित की गई है। अंतिम संस्कार के दौरान पीएम मोदी सहित देश भर के सभी शीर्ष नेता वहां मौजूद होंगे।
अंतिम यात्रा में खुद पीएम मोदी भी शरीक हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले स्मृति स्थल पर पूर्व राष्ट्रपतियों शंकर दयाल शर्मा और केआर नारायण का स्मारक है।
देश-दुनिया में शोक की लहर
वाजपेयी के निधन से देश-दुनिया में शोक की लहर है। चीन, अमेरिका, नेपाल, श्रीलंका बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित कई देशों ने वाजपेयी केनिधन पर शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने सात दिनों के शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
जबकि कई राज्यों ने शुक्रवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि वर्ष 2006 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद वाजपेयी लगातार अस्वस्थ होते चले गए। वह बीते करीब एक दशक से गंभीर रूप से बीमार थे।