फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former pm manmohan singh said that assam has been my second home for many years

मनमोहन सिंह ने कहा: धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा समाज, संविधान बचाने वाले को ही चुनें

Sat, 27 Mar 2021 07:00 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली/गुवाहाटी।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली/गुवाहाटी। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Mar 2021 07:00 AM IST
सार

  • एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की
  • पूर्व पीएम ने कहा, राज्य के लोगों ने मुझे बतौर वित्त मंत्री और दस साल प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका दिया।

विज्ञापन
former pm manmohan singh said that assam has been my second home for many years
मनमोहन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

असम चुनाव से एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषा के आधार पर बांटा जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार चुनने को कहा, जो संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांत को कायम रख सके। उन्होंने असम के मतदाताओं को आश्वस्त किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


राज्यसभा में 28 सालों तक असम का प्रतिनिधित्व करने वाले मनमोहन सिंह ने कांग्रेस को वोट देने की भावुक अपील करते हुए कहा कि असम उनका दूसरा घर है। वह राज्य के लोगों का आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें पांच साल वित्तमंत्री और 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना नोटबंदी, जीएसटी को लेकर निशाना साधा और कहा अर्थव्यवस्था कमजोरी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री ने लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा, एक बार फिर से आपके वोट डालने वक्त आ गया। आप समझदारी से मतदान करें। आपका और आपके बच्चों का भविष्य आपके हाथ में है, इसलिए कांग्रेस और महाजोत को वोट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed