{"_id":"6ab74928745867d5c20ba64f","slug":"former-pm-manmohan-singh-birth-anniversary-president-prime-minister-kharge-congress-pays-tribute-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जयंती: प्रधानमंत्री ने किया नमन, खरगे बोले- आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जयंती: प्रधानमंत्री ने किया नमन, खरगे बोले- आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की तस्वीर
Sat, 26 Sep 2026 09:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:55 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने उनकी जनसेवा को नमन किया। खरगे ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता बताते हुए उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने याद किया । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्होंने एक दूरदर्शी राजनेता बताया, जिनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की तस्वीर बदल दी।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की।'
खरगे ने सिंह को याद कर क्या कहा?
वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, 'विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने शांत गरिमा और संवेदना के साथ नेतृत्व किया। खरगे ने अपनी पोस्ट में कहा, 'हम भारत के राष्ट्र-निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण योगदान को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं। एक दूरदर्शी राजनेता के तौर पर, उनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास की दिशा बदल दी। नए मौके पैदा किए और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की।।
विज्ञापन
सिंह की जयंती पर उन्होंने कहा, 'हम उस राजनेता को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी ईमानदार जनसेवा, समावेशी विकास और बदलाव लाने वाले सुधारों की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।'
बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को गाह में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। वहीं, दो बार के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर, 2024 को हुआ।