फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former PM Deve Gowda reached Rajya Sabha, said- Government should establish Jackfruit Board in South India

RS: बुखार के बावजूद राज्यसभा में पहुंचे पूर्व पीएम देवगौड़ा, कहा- दक्षिण भारत में कटहल बोर्ड स्थापित करे सरकार

Thu, 13 Feb 2025 06:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 13 Feb 2025 06:08 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बृहस्पतिवार को बुखार के बावजूद राज्यसभा में बजट पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार को मखाना बोर्ड की तरह दक्षिण भारत में भी कटहल बोर्ड की स्थापना करनी चाहिए। इससे मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
former PM Deve Gowda reached Rajya Sabha, said- Government should establish Jackfruit Board in South India
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बृहस्पतिवार को बुखार के बावजूद राज्यसभा में बजट पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार को मखाना बोर्ड की तरह दक्षिण भारत में भी कटहल बोर्ड की स्थापना करनी चाहिए। इससे मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं था, लेकिन मैं राज्यसभा से अनुपस्थित नहीं रहना चाहता था।

विज्ञापन


पूर्व पीएम ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समाज के सभी वर्गों को समर्थन देने और लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने दक्षिण भारत में कटहल उत्पादन, निर्यात और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड स्थापित करने की मांग की। पूर्व पीएम ने कहा कि कटहल दक्षिण भारत में सड़क के किनारे बेचा जाता है। इसका अलग बोर्ड बनने से युवाओं को मूल्यवर्धन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 
विज्ञापन


राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व पीएम की तारीफ की। धनखड़ ने कहा कि इस उम्र में न केवल सदन में बल्कि समितियों में भी उनकी उपस्थिति बहुत अच्छी है। मैंने एचडी देवेगौड़ा को संबोधन की अनुमति दी है। वह अपने संबोधन में संक्षेप में विचार करेंगे। बाकी बातें सदन के पटल पर रखी जाएंगी। इस पर देवेगौड़ा ने कहा कि मैं आपका आभारी हूं। मैंने संदेश भेजा था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं आज की संसद में शामिल नहीं होऊंगा। मुझे बुखार है। मेरी अंतरात्मा ने मुझे अनुपस्थित रहने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की सराहना कर चुके देवगौड़ा
इससे पहले पूर्व पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि वे अपने विशाल अनुभव के साथ देश का नेतृत्व कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि मोदी 22 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर देश को कैसे चला रहे हैं? आज दुनिया ने पहचान लिया है। उन्होंने बंगलूरू में पानी की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केवल मोदी ही पानी की समस्या का समाधान कर सकते हैं। कर्नाटक के लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे जीवनकाल में यह समस्या दूर हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed