{"_id":"5a3810604f1c1ba7668bafb4","slug":"former-pm-atal-bihari-vajpayee-s-birthday-will-get-rs-10-in-food-thali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से 10 रुपये में मिलेगी भोजन की थाली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से 10 रुपये में मिलेगी भोजन की थाली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:24 AM IST
विज्ञापन
ATAL BIHARI VAJPAYEE
- फोटो : file photo
तीनों नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा ने चुनावी वायदे पूरे करने की दिशा में कदम बढ़ाने आरंभ कर दिए हैं। तीनों नगर निगम ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने की योजना आरंभ करने का निर्णय लिया है। योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने गत मई माह में तीनों नगर निगम के चुनाव के दौरान 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने का ऐलान किया था।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष तिलकराज कटारिया ने सोमवार को बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर 10 रुपये में भोजन की थाली मुहैया कराने की शुरुआत होगी। नगर निगम पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना को आरंभ कर रहा है। फिलहाल यह योजना 104 वार्डों में से चार वार्डों में शुरू होगी। इसके बाद योजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
पढ़ें- 6 दिसंबर को वाजपेयी भी जाना चाहते थे अयोध्या, लेकिन मिला ये आदेश
विज्ञापन
उधर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी 25 दिसंबर से ही 10 रुपये में भोजन की थाली मुहैया कराने की योजना आरंभ करने का निर्णय लिया है। वह भी इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आरंभ कर रहा है। इस संबंध में उसने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि अभी दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह कितने वार्डों में यह योजना आरंभ करेगा। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अभी सस्ता भोजन योजना उपलब्ध कराने की योजना के संबंध में पूरी तरह खुलासा नहीं किया है।