{"_id":"5f845c678ebc3eefbc77e9da","slug":"former-odisha-assembly-speaker-sarat-kumar-kar-passes-away-at-81-due-to-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर शरत कुमार का कोरोना से निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर शरत कुमार का कोरोना से निधन
Mon, 12 Oct 2020 07:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
शरत कुमार कर(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और प्रख्यात लेखक शरत कुमार कर का सोमवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उनका इलाज भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Former Odisha Assembly Speaker Sarat Kumar Kar passes away at 81. He was admitted at a private hospital after being tested positive for #COVID19. pic.twitter.com/JudvDEAlib
— ANI (@ANI) October 12, 2020विज्ञापन
शरत कुमार कर एक अच्छे लेखक भी थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। कर का कटक में 1939 में जन्म हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पारास्नातक करने के बाद वे 1964 में राजनीति में आए थे।
विज्ञापन
वह 1971, 1990 और 2000 में मेघना सीट से ओडिशा विधानसभा सीट के लिए निर्वाचित हुए। वह 1971 में विश्वनाथ दास की कैबिनेट में युवावस्था में ही शिक्षा और संस्कृति मंत्री बन गए थे। वह 2000 से 2004 के बीच ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष थे।
कर 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जे बी पटनायक को हराकर कटक से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य नेताओं ने कार के निधन पर शोक जताया।