{"_id":"5cd59fd4bdec22078a1fbd2b","slug":"former-navy-chief-admiral-l-ramdas-speaks-on-political-controversies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकाचौंध से दूर रहने वाले एडमिरल रामदास राजनीतिक विवादों में कूद पड़ते हैं, आखिर क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चकाचौंध से दूर रहने वाले एडमिरल रामदास राजनीतिक विवादों में कूद पड़ते हैं, आखिर क्यों?
Fri, 10 May 2019 09:29 PM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Fri, 10 May 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास सामान्य तौर पर राजनीतिक या अन्य किसी तरह की चकाचौंध से दूर ही रहते हैं, लेकिन जब बात सेना की हो तो वे बेहिचक उसमें कूद जाते हैं। इससे पहले भी उन्होंने पुलवामा हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक के राजनीतिक इस्तेमाल पर सख्त आपत्ति जताई थी। इस बाबत उन्होंने निर्वाचन आयोग को एक पत्र भी लिख दिया था। रामदास कहते हैं कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं हूं, लेकिन कोई हमारी सेनाओं के बाबत कुछ ऐसा कहे कि जिससे जवानों का मनोबल कमजोर होता हो तो किसी को चुप भी नहीं बैठना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पर आरोप लगाया कि वे आईएनएस विराट पर छुट्टियां मनाने गए थे तो रामदास ने इसे ग़लत बता दिया। उनका कहना है कि राजीव गांधी का वह सरकारी दौरा था। उनके साथ कोई विदेशी नहीं था।
आपको ध्यान होगा कि आम आदमी पार्टी के गठन के बाद जब अरविंद केजरीवाल पहली बार नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र भरने के लिए जाम नगर स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो उनके बगल वाली सीट पर एडमिरल रामदास बैठे थे। वही नीले रंग की वेगनार कार, जिसमें केजरीवाल सीएम बनने के बाद भी चलते थे। उस वक्त चूंकि केजरीवाल आंदोलन से निकल कर राजनीति में आए थे, लिहाजा एडमिरल रामदास को लगा कि वे कुछ अच्छा कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने केजरीवाल का साथ दिया। वे चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आए। केजरीवाल ने उन्हें पार्टी का आंतरिक लोकपाल बना दिया।
बाद में जब प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और प्रो. आनंद कुमार जैसे कई नेताओं को आप से बाहर का रास्ता दिखाया गया तो रामदास व केजरीवाल के बीच दूरी बढ़ती चली गई। यहां तक कि कुछ समय बाद रामदास को आंतरिक लोकपाल के पद से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने आप संयोजक को एक पत्र लिखकर कहा था कि अब दूसरी पार्टियों और आप में कोई फर्क नहीं रह गया है।
विज्ञापन
रमन मैगसेसे अवार्ड और दूसरे सम्मान पीवीएसएम, एवीएसएम, वीआरसी और वीएसएम से नवाजे गए रामदास ने आम आदमी पार्टी से अपनी दूरियों के बीच अब एक बार फिर लोकसभा प्रत्याशी अतिशी मार्लेना और राघव चड्ढा के लिए एक वीडियो संदेश जारी कर इन्हें विजयी बनाने की अपील की है। लक्ष्मी नारायण रामदास और उनकी पत्नी ललिता रामदास का कहना है कि ये दोनों युवा हैं। इन्होंने अच्छा काम किया है। आज की राजनीति में इन जैसे युवाओं को ही आगे आना चाहिए।