फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Maharashtra minister Prof Javed Khan died. belong to Jaunpur district of Uttar Pradesh

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रो जावेद खान का निधन, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से था ताल्लुक

Sat, 31 Oct 2020 05:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 31 Oct 2020 05:35 PM IST
सार

प्रो. खान मुंबई में अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। वह साल 1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उसके बाद साल 1990 में वे दुबारा विधायक चुने गए...

विज्ञापन
Former Maharashtra minister Prof Javed Khan died. belong to Jaunpur district of Uttar Pradesh
Prof. Javed Khan with Nagma Morarji - फोटो : Nagma

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रो. जावेद खान का हृदय गति रुकने से शनिवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। प्रो. जावेद खान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील स्थित पारा कमाल गांव के मूल निवासी थे। मुंबई के जुहू इलाके में रहते थे। मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता निजामुद्दीन राईन ने बताया कि प्रो. जावेद खान कूपर हास्पिटल में भर्ती थे। शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


मुस्लिम मजलिस कब्रिस्तान जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रो. खान मुंबई में अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। वह साल 1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उसके बाद साल 1990 में वे दुबारा विधायक चुने गए। इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार और सुधाकर राव नाईक के कार्यकाल में शिक्षा राज्यमंत्री और फिर गृहनिर्माण व श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। कुछ साल बाद उन्होंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़कर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद साल 1999 में सिडको के चेयरमैन नियुक्त हुए थे। साल 2004 में चैयरमैन पद जाने के बाद वह एनसीपी में हाशिए पर चले गए थे। साल 2012 में तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने उन्हें फिर से कांग्रेस में शामिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. खान कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद के पिता थे। नदीम जावेद साल 2012 में जौनपुर शहर से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, मुंबई कांग्रेस महासचिव जाकिर अहमद और मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता निजामुद्दीन राईन ने प्रो. जावेद खान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व गृह राज्यमंत्री सिंह ने बताया कि प्रो. खान महाराष्ट्र एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष थे। उन्होंने मुंबई के ओशिवरा में दो कालेज और नवी मुंबई में भी कालेज बनवाए जहां हजारों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed