फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka Minister KS Eshwarappa gave Controversial Statement says RSS flag will become national flag some day

Controversial Statement: 'एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा आरएसएस का झंडा', भाजपा एमएलसी बोले- त्याग की निशानी है भगवा

Mon, 30 May 2022 08:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 30 May 2022 08:35 PM IST
सार

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। इसमें शंका की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवा के प्रति सम्मान आज-कल से शुरु नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Former Karnataka Minister KS Eshwarappa gave Controversial Statement says RSS flag will become national flag some day
कर्नाटक के पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। इसमें शंका की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवा के प्रति सम्मान आज-कल से शुरु नहीं हुआ है। हजारों साल से इसका सम्मान किया जाता रहा है। 

विज्ञापन


कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि भगवा झंडा त्याग और बलिदान की निशानी है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी तारीफ की। ईश्वरप्पा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोगों में बलिदान की भावना को लाने के लिए ही भगवा ध्वज को सामने रखकर पूजा करता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार, तिरंगा राष्ट्र ध्वज है और तिरंगे को जो सम्मान देना चाहिए वह हम देते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि बसवराज बोम्मई सरकार में मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा का इस तरह का बयान पहली बार नहीं आया है। इससे पहले भी वे विवादित बयान दे चुके हैं। 2015 में रेप को लेकर दिए गए बयान के बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। एक प्रेसवार्ता के दौरान ईश्वरप्पा ने कहा था कि, 'अगर आपका किसी ने बलात्कार कर दिया है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं?' वहीं, एक रैली के दौरान मुसलमानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा था कि  'भाजपा मुस्लिमों को टिकट इसलिए नहीं देती है, क्योंकि वो हम पर विश्वास नहीं करते हैं।' हाल ही में यूपी सरकार के मदरसों में अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान गाने के मुद्दे पर भी उनके बयान से विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा कि 'अब जल्दी ही एंटी नेशनल राष्ट्रगान गाते नजर आएंगे।' अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने दावा किया कि देश में 36,000 मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई थीं, उन्हें कानूनी लड़ाई से वापस लेंगे। 

ऐसे गंवाना पड़ा था मंत्री पद
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।   ईश्वरप्पा कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे। उडुपी के एक होटल में सरकारी ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के बाद उपजे भ्रष्टाचार के विवाद में उन्हें अपना मंत्री पद गवांना पड़ा था। दरअसल, मृत ठेकेदार ने उनपर कराए गए काम के बदले में चालीस परसेंट कमीशन की मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed