फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka CM Bommai NIA probe pro Pakistan slogans Vidhan sabha

Karnataka: 'विधानसभा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारों की हो NIA जांच', कर्नाटक के पूर्व सीएम बोम्मई ने की मांग

Thu, 29 Feb 2024 06:17 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा पेश किया गया बजट सच्चाई से बहुत दूर है। अब पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों का बचाव कर वे और भी बेनकाब हो गए हैं। 

विज्ञापन
Former Karnataka CM Bommai NIA probe pro Pakistan slogans Vidhan sabha
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच करने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि यह सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं करती है।

विज्ञापन


बोम्मई ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राष्ट्र विरोधियों को बचाती है। गुरुवार को यहां कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नैतिक रूप से दिवालिया हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा पेश किया गया बजट सच्चाई से बहुत दूर है। अब पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों का बचाव कर वे और भी बेनकाब हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे की तरह काम कर रही थी। 
विज्ञापन


वर्तमान सरकार जितना जल्दी हो सके चली जाए...
पूर्व सीएम बोम्मई ने कहा, 'चूंकि नारे विधानसभा में लगाए गए थे, इसलिए देश की सुरक्षा खतरे में थी। कांग्रेस नेताओं को लगता है कि राज्य विधानमंडल का संयुक्त सत्र समाप्त हो जाने के बाद से हर कोई इस घटना को भूल जाएगा, लेकिन कर्नाटक के लोग नहीं भूलेंगे। भाजपा का यह यह आंदोलन जारी रहेगा। अगर मौजूदा सरकार पाकिस्तान के साथ खड़ी है तो इसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बेहतर होगा कि वर्तमान सरकार जितनी जल्दी हो सके चली जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि विजुअल मीडिया में पाकिस्तान समर्थक नारे लगते हुए साफ दिख रहा है, लेकिन सरकार एफएसएल रिपोर्ट की कहानी बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। इससे पता चलता है कि सरकार इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। 

मौजूदा सरकार राष्ट्र विरोधी
बोम्मई ने कहा, 'अभी तक, इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अन्य मामलों में, पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही गिरफ्तार कर लिया होता। अगर कोई सच्चाई नहीं थी तो उन्होंने स्वत: संज्ञान मामला क्यों दर्ज किया? मौजूदा सरकार राष्ट्र-विरोधी और कन्नड़-विरोधी है और इसे राज्यपाल द्वारा बर्खास्त किया जाना चाहिए।'


कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद के बयान पर जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा कि एमएलसी का बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी रोजाना भारतीय सैनिकों को मार रहे थे। क्या उन्हें दोस्त कहा जा सकता है? उस बयान को देखते हुए उन्हें राष्ट्र-विरोधी कहा जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed