{"_id":"5c8e43d9bdec22141b2b4fbb","slug":"former-judge-pinaki-chandra-ghose-can-be-the-first-lokpal-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल
Sun, 17 Mar 2019 06:25 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 17 Mar 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
पिनाकी चंद्र घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले लोकपाल की नियुक्ति के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष के नाम पर सक्रियता से विचार किये जाने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मई 2017 में उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति घोष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि समझा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली लोकपाल चयन समिति द्वारा इस पद के लिए उनके नाम पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है। सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा यदि उनकी नियुक्ति की जाती है तो विवाद उत्पन्न हो सकता है क्योंकि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को चयन समिति की बैठक का बहिष्कार किया था। लोकपाल कानून 2013 में पारित किया गया था जो कुछ श्रेणियों के लोकसेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान करता है।
विज्ञापन