फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Judge Kokje said public parliament supreme Not Court, Court have only Right to Review 

पूर्व जज कोकजे बोले- न्यायालय नहीं, जनता-संसद सर्वोच्च, कोर्ट के पास सिर्फ समीक्षा का अधिकार

Sun, 09 Dec 2018 07:10 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Former Judge Kokje said public parliament supreme Not Court, Court have only Right to Review 
विष्णु सदाशिव कोकजे
राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और जनता के द्वारा चुनी गई संसद सर्वोच्च है। सर्वोच्च न्यायालय ‘सर्वोच्च’ नहीं होता और उसके पास सिर्फ संसद द्वारा बनाये गये कानून की समीक्षा करने का ‘अधिकार’ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता की भावनाओं की कदर करते हुए राममंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना चाहिए या अध्यादेश लाना चाहिए। अनंतकाल तक इस मुद्दे पर न्यायालय के फैसले का इंतज़ार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा रविवार को दिल्ली में बुलाई गई धर्मसंसद में उपस्थित लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए कोकजे ने कहा कि यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि मस्जिद को तोड़कर मंदिर की नींव रखी गयी जबकि अयोध्या में हुई खुदाइयों से यह स्पष्ट है कि वहां एक मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। 
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इस तथ्य को स्वीकार भी किया है। ऐसे में वह पूर्व में हुए एक अतिक्रमण को ढहाने की कार्रवाई थी। दुर्भाग्य है कि एक अतिक्रमणकारी पक्ष को भी अयोध्या में एक तिहाई जमीन दे दी गई जिसके खिलाफ हम सर्वोच्च अदालत में अपील कर चुके हैं। अब अदालत और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति और सर्वोच्च अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष कोकजे ने कहा कि हिन्दुओं के जातियों में बंटे होने के कारण उनकी मांगों की उपेक्षा होती रही है। अगर वे इकट्ठे रहें तो कोई भी उनकी मांगों को अनदेखा नहीं कर सकता। जातिवाद समाज को कमजोर करता है और इससे बिखराव होता है। इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए।


साडा हक एथे रख

राममंदिर के लिए लगातार नारेबाजी कर रहे रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए दीपांकर जी महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज कोई भीख नहीं मांग रहा है। उसे उसका हक चाहिए। उन्होंने पंजाबी की एक कहावत साड्डा हक, एथे रख को बोलते हुए कहा कि अब और इंतज़ार नहीं किया जायेगा, किसी भी कीमत पर राममंदिर का निर्माण अब टाला नहीं जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed