फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former JDU leader Ajay Alok joins Bharatiya Janata Party in presence of Union Minister Ashwini Vaishnaw

Ajay Alok: पूर्व जदयू नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल,  अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की

Fri, 28 Apr 2023 02:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Apr 2023 02:18 PM IST
सार

भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं, जो बिल्कुल सही है। उन्होंने ही 87 साल बाद जेल मैन्युअल में संशोधन किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा। अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था इसलिए उन्होंने संशोधन किया।

विज्ञापन
Former JDU leader Ajay Alok joins Bharatiya Janata Party in presence of Union Minister Ashwini Vaishnaw
अजय अलोक भाजपा में शामिल। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व जदयू (JDU) नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं, जिसके मुखिया मोदी जी हैं। अगर मेरा एक प्रतिशत योगदान भी मोदी विजन में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।

विज्ञापन


नीतीश कुमार पर साधा निशाना
भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं, जो बिल्कुल सही है। उन्होंने ही 87 साल बाद जेल मैन्युअल में संशोधन किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा। अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था इसलिए उन्होंने संशोधन किया।
विज्ञापन


पिछले साल जून में जदयू ने किया था निलंबित
अजय आलोक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पिछले साल जून में जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। अजय आलोक के अलावा ज (यू) ने राज्य महासचिव अनिल कुमार और विपिन कुमार यादव को भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा था- बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते
बिहार जद(यू) प्रमुख उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी बयान में कहा था कि अजय आलोक के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से पार्टी के हितों के खिलाफ कार्यक्रम चलाने और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की शिकायतें मिल रही थीं। अजय आलोक ने पार्टी के फैसले पर तंज कसते हुए कहा था कि बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed