{"_id":"5bd566efbdec2269651f27a7","slug":"former-isro-chief-madhavan-nair-joined-bjp-in-the-presence-of-party-president-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भाजपा में हुए शामिल, शाह की मौजूदगी में ली सदस्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भाजपा में हुए शामिल, शाह की मौजूदगी में ली सदस्यता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Madhvan Nair
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को केरल के त्रिवेंद्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि माधवन इसरो के अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो वहां के सचिव पद पर भी कार्यरत थे।
विज्ञापन
केरल के तिरुवनंतपुरम में 31 अक्तूबर, 1943 को जन्मे माधवन ने साल 1966 में केरल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी उसके बाद उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में प्रशिक्षण लिया था। इसरो के अध्यक्ष पद पर वो करीब 6 सालों तक रहे और इस दौरान उन्होंने कई मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
इनमें इन्सैट-3 ई, रिसोर्ससैट-1, एडुसैट, कार्टोसैट-1, पीएसएलवी-सी 5, जीएसएलवी-एफ 1, पीएसएलवी-सी 6, पीएसएलवी-सी 7, पीएसएलवी-सी 8, आईएमएस-1, पीएसएलवी-सी9, चंद्रयान-1, पीएसएलवी-सी 11, पीएसएलवी-12 और पीएसएलवी-सी 14 शामिल हैं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए साल 1998 में वो पद्म भूषण और 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा भी वो राजा राममोहन रॉय पुरस्कार, भारत अस्मिता श्रेष्ठत्व पुरस्कार-2009, चाणक्य पुरस्कार (2009), लोकमान्य तिलक पुरस्कार और भारत शिरोमणि पुरस्कार-2006 सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं।