फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Indian PM Late Rajiv Gandhi favourite dish was boneless chicken of parliament canteen

जायका नेताजी का: क्रीमी बोनलेस चिकन में बसता था राजीव गांधी का स्वाद

Fri, 13 Sep 2019 01:09 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, अमर उजाला
शशिधर पाठक, अमर उजाला Published by: शशिधर पाठक Updated Fri, 13 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Former Indian PM Late Rajiv Gandhi favourite dish was boneless chicken of parliament canteen
jaika neta ji ka - फोटो : AmarUjala
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दौर में जो नेता रहे हैं, उन्हें याद करते हैं। संसद की कैंटीन में खाना परोसने वाले भी बताते हैं कि राजीव गांधी उदार मन और भले इंसान थे। ऊपर से नीचे तक, छोटे से बड़े तक सबका मान उन्हें रखना आता था। हंसता, मुस्कराता, सौम्य चेहरा, आकर्षक अंदाज रिटायर होने के करीब पहुंच चुके कर्मी की आंखों में चमक उठता है। सूत्र का कहना है कि साहब को क्रीमी बोन लेस चिकन बेहद पसंद था।
विज्ञापन

संसद की कैंटीन का खाना खाते थे राजीव

राजीव संसद की कैंटीन का खाना बड़े चाव से खाते थे। कभी डोसा तो कभी कुछ मंगवाते थे। खाना परोसने वाले की भी काफी इज्जत करते थे। सूत्र बताते हैं कि बोनलेस चिकन दरअसल इटालियन फूड है। राजीव को इतालवी खाना पसंद था। उनकी फरमाइश पर कैंटीन में इसे तैयार भी किया जाता था। एक बार उनका खाना ले जाने वाले कर्मी के मन में भी आया कि वह क्रीमी बोनलेस चिकन का स्वाद ले और उसने कैंटीन में जाकर उसे खाया भी। सूत्र का कहना है कि तब से आज तक जब भी वह बोनलेस चिकन खाता है, उसे पूर्व प्रधानमंत्री याद आ जाते हैं। अब यह उसकी भी फेवरेट डिश है।
विज्ञापन

राजीव जैसे ही हैं राहुल और सोनिया

सूत्र का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को भी विशेष अवसरों पर खाना परोस चुका है। बताते हैं राहुल और सोनिया भी खानपान के मामले में तंग नहीं करते। अमूमन वह कैंटीन का खाना कम खाते हैं। विशेष अवसरों पर ही वह खाते हैं। उनके स्टाफ के लिए जरूर कैंटीन से खाना जाता है, लेकिन किसी तरह की कोई शिकायत या विशेष फरमाइश नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed