फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former ED officer who probed Nirav Modi, Mallya cases takes voluntary retirement

सत्यब्रत कुमार: ईडी के पूर्व विशेष निदेशक ने लिया VRS, इन कई हाई-प्रोफाइल मामलों में किया था जांच का नेतृत्व

Sun, 31 May 2026 09:36 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 31 May 2026 09:36 PM IST
सार

ईडी के पूर्व विशेष निदेशक सत्यब्रत कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। उन्होंने नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी और महादेव सट्टेबाजी ऐप जैसे चर्चित धन शोधन मामलों की जांच का नेतृत्व किया था। करीब 12 साल तक ईडी में सेवा देने वाले कुमार ने निजी कारणों से सरकारी नौकरी छोड़ी है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Former ED officer who probed Nirav Modi, Mallya cases takes voluntary retirement
सत्यब्रत कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/बीपीसीएल/फेसबुक

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व विशेष निदेशक सत्यब्रत कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उन्होंने नीरव मोदी, विजय माल्या और महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप जैसे सबसे हाई-प्रोफाइल धन शोधन मामलों की जांच की थी। 
विज्ञापन


12 साल तक ईडी में रहे तैनात
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2004 बैच के अधिकारी कुमार को एक साल पहले ईडी से वापस बुलाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयुक्त (अपील) के रूप में तैनात किया गया था। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में करीब 12 वर्षों तक सेवा दी, जिससे वह एजेंसी में सबसे लंबे समय तक प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले अधिकारियों में से एक बने।
विज्ञापन


अप्रैल में मिली वीआरएस की मंजूरी
अधिकारियों के मुताबिक, सत्यब्रत कुमार (48 वर्षीय) को अप्रैल में सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति मिली थी। इस संबंध में औपचारिक आदेश इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु तक पहुंचने से पहले उनके सरकारी सेवा में करीब 11 वर्ष और बाकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन चर्चित मामलों की जांच का नेतृत्व किया?
सूत्रों के अनुसार, कुमार ने निजी कारणों से सरकारी सेवा छोड़कर आगे के निजी कार्य करने का फैसला लिया है। कुमार ने मुंबई स्थित ईडी के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से की गई कई बड़ी जांचों का नेतृत्व किया, जिनमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ करीब दो अरब डॉलर के कथित बैंक घोटाले का मामला, शराब कारोबारी विजय माल्या के बैंक ऋण घोटाले का मामला और महाराष्ट्र के कई नेताओं से जुड़े 'संवेदनशील' मामले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति ने किया आगाह: 'सकारात्मक खबरों को नजरअंदाज किया गया, तो कॉकरोच का अनुसरण कर सकते हैं युवा'


वह पीएनबी घोटाले में अपराध की आय मानी गई विदेश में स्थित कई संपत्तियों को जब्त करने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। कुमार के अधीन ईडी के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की भी जांच की, जिसमें छत्तीसगढ़ के कई नेताओं और व्यापारियों से जुड़े लिंक सामने आए थे।


एक साल के भीतर दूसरा मामला
यह एक साल से भी कम समय में दूसरी बार है, जब किसी अधिकारी ने ईडी छोड़ने के बाद सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया है। जुलाई 2025 में ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक कपिल राज ने भी सेवा से इस्तीफा दिया था, जिन्होंने अलग-अलग धन शोधन मामलों में दो मुख्यमंत्रियों हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निगरानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed