फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   V-P Radhakrishnan warns youth may follow ‘cockroach’ if positive news is ignored

उपराष्ट्रपति ने किया आगाह: 'सकारात्मक खबरों को नजरअंदाज किया गया, तो कॉकरोच का अनुसरण कर सकते हैं युवा'

Sun, 31 May 2026 05:47 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोट्टयम (केरल)
पीटीआई, कोट्टयम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 31 May 2026 05:47 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अगर मीडिया में सकारात्मक खबरों को पर्याप्त जगह नहीं मिलेगी, तो युवा 'कॉकरोच' का अनुसरण कर सकते हैं। उनका इशारा कॉकरोच जनता पार्टी की ओर था, जो एक व्यंग्य प्लेटफॉर्म है। उन्होंने रचनात्मक पत्रकारिता को समाज और युवाओं को सही दिशा देने के लिए जरूरी बताया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
V-P Radhakrishnan warns youth may follow ‘cockroach’ if positive news is ignored
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करते केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के कोट्टयम में रविवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि अगर समाज में सकारात्मक खबरों और उपलब्धियों को ठीक से नहीं दिखाया गया, तो युवा 'कॉकरोच' जैसे तत्वों का अनुसरण करने लगेंगे। यह टिप्पणी उन्होंने एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संदर्भ में अप्रत्यक्ष रूप से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, रचनात्मक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने और लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए जरूरी है। उपराष्ट्रपति एक मलयालम अखबार के 140 साल पूरे होने के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, सकारात्मक घटनाओं को मीडिया में ज्यादा जगह मिलनी चाहिए, ताकि युवाओं को सही जानकारी और अच्छे रोल मॉडल मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सकारात्मक गतिविधियों को अच्छे तरीके से दिखाना चाहिए। तभी युवाओं को सही जानकारी मिलेगी। नहीं तो वे रुचि खो देंगे और 'कॉकरोच' जैसे तत्वों के पीछे चल पड़ेंगे। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ नहीं हैं। हालांकि उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि कई बार ऐसे मुद्दों को ज्यादा अहमियत दी जाती है, जो लंबे समय तक प्रासंगिक भी नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परोक्ष रूप से उस सोशल मीडिया चर्चा का जिक्र किया, जो 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम के व्यंग्यात्मक प्लेटफॉर्म को लेकर चल रही है, जो हाल ही में युवाओं के बीच काफी वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, अगर कोई चीज वास्तव में अच्छी है, तो लोग उसे एक हफ्ते, 10 दिन या एक महीने बाद भी याद रखते हैं और उसकी अहमियत समझते हैं। 

ये भी पढ़ें: 'आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!': CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज


उन्होंने आगे कहा कि जो चीजें अचानक बहुत बड़ी दिखती हैं, वे अक्सर टिकाऊ नहीं होतीं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे विचार और सकारात्मक संदेश समाज के हर हिस्से तक पहुंचने चाहिए और राष्ट्र निर्माण में मदद करनी चाहिए।

यह व्यंग्यात्मक प्लेटफॉर्म हाल ही में एक विवाद के बाद सामने आया, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत के कथित 'कॉकरोच' और 'परजीवी' वाले बयान को लेकर चर्चा हुई थी। बाद में मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था और उनका इशारा फर्जी और नकली डिग्री के जरिये कानून पेशे में आने वालों की ओर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed