फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former delhi police acp Demands to register case against farmer leader Rakesh Tikait under sections of UAPA and sedition

किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ UAPA और देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग, शिकायत दर्ज

Mon, 19 Jul 2021 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Jul 2021 06:34 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने आरोप लगाया है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में एक वीडियो में अपने समर्थकों को उकसाते हुए युद्ध के लिए तैयार रहने जैसी बातें कही हैं, जो हिंसा के लिए उकसाने का काम कर सकती हैं...

विज्ञापन
Former delhi police acp Demands to register case against farmer leader Rakesh Tikait under sections of UAPA and sedition
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत एक नई मुश्किल में फंस सकते हैं। उन पर यूएपीए (UAPA) और देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है। दिल्ली पुलिस के एक पूर्व एसीपी ने उनके खिलाफ आईपी स्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि राकेश टिकैत के कुछ बयान बेहद आपत्तिजनक हैं और इससे अशांति फैल सकती है। पुलिस अधिकारी ने दिल्ली पुलिस से टिकैत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने आरोप लगाया है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में एक वीडियो में अपने समर्थकों को उकसाते हुए युद्ध के लिए तैयार रहने जैसी बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें कुछ लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का काम कर सकती हैं जिससे हिंसा भड़क सकती है।
विज्ञापन


पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी को लालकिला पर जिस तरह की हिंसा हुई थी, उसके पहले भी कुछ लोगों द्वारा इसी तरह के वीडियो जारी किए गए थे। इससे कुछ लोग आक्रोशित हो गए और इसके कारण लालकिला पर कलंकित घटना घटी। उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए आवश्यक है कि किसी को भी भड़काऊ भाषण देने से रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने कहा

टिकैत पर शिकायत दर्ज होने की बात पर टिप्पणी करते हुए भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक ने अमर उजाला से कहा कि यह हमारी आम बोलचाल की भाषा है, जिसे कुछ लोग गलत समझ लेते हैं। लेकिन वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन गांधीवादी तरीके से पिछले आठ महीनों से अपना विरोध प्रदर्शन जारी किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मांगें न मानने तक आगे भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन उनके लिए जंग और युद्ध के जैसा ही है और इन शब्दों को लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

राकेश टिकैत के विरुद्ध यह शिकायत ऐसे समय में दर्ज कराई गई है जब किसान 22 जुलाई से संसद का घेराव कर कृषि कानूनों पर अपनी मांगें मनवाने की कोशिश करने की योजना बना रहे हैं। किसानों की योजना है कि सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से प्रतिदिन 200-200 किसान संसद भवन जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे और सरकार से विवादित कानून वापस लेने की मांग करेंगे। किसानों की संसद जाने की मांग पर दिल्ली पुलिस और किसानों में कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक यह असफल ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed