फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former cricketer Chetan Chauhan is NIFT chief

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान बने एनआईएफटी के नए चेयरमैन

Sat, 18 Jun 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Chetan Chauhan is NIFT chief

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वरिष्ठ क्रिकेट विश्लेषक चेतन चौहान का वास्ता अब गेंद-बल्ले और पिच के अलावा ग्लैमरस फैशन की दुनिया से भी हो गया है। चेतन चौहान को एनआईएफटी यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का चेयरमैन बनाया गया है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए चेतन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को शुक्रिया कहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चौहान की इस सिलसिले में पीएम के ऑफिस में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


एनआईएफटी एक्ट 2006 के मुताबिक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपरसन को एक प्रख्यात शिक्षाविद्, वैज्ञानिक या प्रौद्योगिकीविद् या पेशेवर होना चाहिए। इस पद की समयसीमा 3 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतन चौहान इसी के साथ दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी हैं। खुद की एक क्रिकेट अकादमी और प्रिंटिंग प्रेस भी चलाते हैं। 68 वर्षीय चेतन दो बार सांसद भी रह चुके हैं, उनकी मानें तो वे अपनी सभी भूमिकाओं में फिट बैठेंगे।


भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए चौहान ने ज्यादातर गावस्कर के साथ ओपनिंग की। चौहान ने 40 टेस्ट खेले।

चेतन चौहान की मानें तो एनआईएफटी के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था। उनमें से कई लोग उनके काफी पास थे। लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा और क्रिकेट करियर के उम्दा अनुभव को देखते हुए उन्हें इस पद के लायक समझा गया।।

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed