फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former CM Devendra Fadnavis recited 'Hanuman Chalisa' in Mahasankalp baithak

Politics on Hanuman Chalisa: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महासंकल्प बैठक में किया 'हनुमान चालीसा' का पाठ, देखें वीडियो

Sun, 15 May 2022 09:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 15 May 2022 09:08 PM IST
सार

नवनीत राणा के बाद आज यानी रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अन्य भाजपा नेताओं के साथ महासंकल्प बैठक में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन
Former CM Devendra Fadnavis recited 'Hanuman Chalisa' in Mahasankalp baithak
देवेंद्र फडणवीस ने महासंकल्प बैठक में किया 'हनुमान चालीसा' का पाठ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

महाराष्ट्र में अजान वर्सेज हनुमान चालीसा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। नवनीत राणा के बाद आज यानी रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अन्य भाजपा नेताओं के साथ महासंकल्प बैठक में हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को अपने पति और महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और समर्थकों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था। 

विज्ञापन


हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कनाट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची नवनीत राणा ने इस मौके पर कहा था कि वह महाराष्ट्र पर शिवसेना के रूप में मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे को टालने के लिए प्रार्थना करने के लिए आई हैं। बता दें कि नवनीत राणा नार्थ एवेन्यू स्थित आवास से मंदिर तक अपने पति और समर्थकों के साथ पैदल चलकर ही पहुंचीं थीं। इस दौरान नवनीत राणा ने शिवसेना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शिवसेना ने सत्ता के मोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर हिंदुत्व को त्याग दिया है।
विज्ञापन

 

वहीं शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में आयोजित जनसभा में हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा को आडे हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि हमारा हिंदुत्व 'गदाधारी' है, तुम्हारे जैसा घंटाधारी नहीं। उन्होंने कहा कि गदा उठाने के लिए ताकत चाहिए, जो सिर्फ शिवसेना के पास है। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को मुन्ना भाई कहा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने अपनी ए, बी और सी टीम को लाउडस्पीकर दिए हैं।

उद्धव बोले- बाबरी को आपने नहीं शिवसैनिकों ने गिराया
औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि इसका नाम बदलने की जरूरत नहीं है। हम हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकते। मनसे पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हमारे हिंदुत्व को बताने वाले आप कौन होते हैं। हमें बताएं कि आपने हिंदुत्व के लिए क्या किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को आपने नहीं शिव सैनिकों ने गिराया था। 

फडणवीस ने कहा कि आपका हिंदुत्व गधादारी है। कल जो सभा हुई वो कौरवों की सभा थी और आज जो सभा हुई है वो पांडवों की सभा है।मुंबई में कोरोना काल के दौरान 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई और ये धोखाधड़ी गृह राज्य मंत्री अनिल देशमुख के द्वारा की गई।

एमवीए सरकार को सत्ता से हटाने तक चैन से नहीं बैठूंगा: फडणवीस
फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है। कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को भ्रष्टाचार और गलत कार्यों से मुक्त करना चाहते हैं।
 



केंद्रीय मंत्री अठावले ने की मदर्स डे की तर्ज पर वाइफ डे मनाने की मांग 
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को मांग की कि मदर्स डे की तरह 'वाइफ डे' भी मनाया जाए।महाराष्ट्र के सांगली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, आठवले ने कहा कि एक मां जन्म देती है जबकि एक पत्नी अच्छे और बुरे समय में अपने पति के साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला होती है। हमें पत्नी दिवस मनाना चाहिए। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया और मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed