फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former CJP audio Clip Alleges for conspiracy to out Nawaz Sharif from Prime Minister

नवाज शरीफ के हाथ लगी पूर्व CJP की ऑडियो: सत्ता से बेदखल करने की साजिश का आरोप; जनता से पूछे बड़े सवाल

Sat, 18 May 2024 10:12 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2024 10:12 PM IST
सार

नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी लोगों से नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया। आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में पीएमएल-एन को वोट न देने पर उन्होंने कहा कि मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि वोट देते समय आप क्या सोचते हैं। मुझे देश से जवाब चाहिए।

विज्ञापन
Former CJP audio Clip Alleges for conspiracy to out Nawaz Sharif from Prime Minister
नवाज शरीफ - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की एक ऑडिया हाथ लगी है। ऑडियो में निसार उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान को लाने की बात कह रहे है। नवाज शरीफ ने 2017 में उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने में शामिल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

नवाज ने की कार्रवाई की मांग
नवाज शनिवार को लाहौर में एक पार्टी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी न्यायाधीश किसी प्रधानमंत्री को फर्जी आरोपों में घर नहीं भेज देता है। मैं जानना चाहता हूं कि मुझे पीएम कार्यालय के प्रमुख के रूप से क्यों हटाया गया। दरअसल, पनामा पेपर्स मामले में नवाज को अदालत ने 2017 में प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया था। उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ ने फैसले के बाद पार्टी की कमान संभाली हालांकि, पिछले सप्ताह उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें, आज लाहौर में हुई बैठक में नवाज शरीफ को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए आम सहमति बना ली गई है। 

विज्ञापन

उन्होंने मांग की अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश मजाहिर अली नकवी और साजिश में शामिल सभी न्यायाधीशों के खिलाफ मामला शुरू किया जाना चाहिए। नवाज ने साजिश रचने के मामले में तह तक जाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी जनता से पूछा- आपने वोट क्यों नहीं दिया
नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी लोगों से नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया। आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में पीएमएल-एन को वोट न देने पर उन्होंने कहा कि मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि वोट देते समय आप क्या सोचते हैं। मुझे देश से जवाब चाहिए। नवाज पाकिस्तानी आवाम से इसलिए नाराज हैं क्योंकि, जब 2017 में उन्हें हटाया गया तो जनता चुप रही। गौरतलब है कि आम चुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी को बहुत ही कम वोट मिले। इमरान खान की पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने सबसे अधिक सीटें जीती। हालांकि, छह दलों के गठबंधन से पीएमएलएन ने केंद्र में सरकार बनाई और शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने। शहबाज का कहना है कि वे सैन्य प्रतिष्ठान के प्रिय हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed