फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former cabinet minister daughter assault in Allahabad.

इलाहाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री की बेटी से छेड़खानी और मारपीट

Fri, 20 May 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी-हनुमानगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी-हनुमानगंज Updated Fri, 20 May 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
former cabinet minister daughter assault in Allahabad.
इलाहाबाद के सरायइनायत क्षेत्र में रहने वाली प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय वंशीधर पांडेय की बेटी से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में प्रधान पति और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर बुधवार की देर रात सरायइनायत पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की। आरोप है कि प्रधान पति और उनके साथी महिला से रंगदारी मांग रहे थे। विरोध पर पखवारे भर पहले महिला से गैस एजेंसी के बाहर छेड़खानी की गई।
विज्ञापन


दुबावल गांव निवासी आनंद मिश्र यहां के पूर्व प्रधान भी हैं। उनकी पत्नी रीता मिश्रा गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी का संचालन करती हैं। इनके पिता स्वर्गीय वंशीधर पांडेय उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री थे। रीता का आरोप है कि ग्रामसभा के वर्तमान प्रधान के पति अमरेंद्र मिश्र काफी दिनों से उनसे रंगदारी मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में गैस एजेंसी की संचालिका रीता ने बताया कि चार मई की शाम तकरीबन छह बजे वह एजेंसी बंद कर घर जाने की तैयारी में थीं। तभी प्रधान पति अमरेंद्र मिश्र अपने साथी पिंटू सिंह, रीता यादव और चार अज्ञात लोगों के साथ असलहों से लैस होकर आया। प्रधान पति ने बतौर रंगदारी दस हजार रुपये की डिमांड की।


रीता का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो आरोप है कि उसे पति समेत फर्जी मुकदमे में फंसाने के साथ ही गैस एजेंसी बंद कराने की धमकी दी गई। इस दौरान रीता से छेड़छाड़ और मारपीट भी की गई। एसएसपी के आदेश पर बुधवार रात सरायइनायत पुलिस ने आरोपी प्रधान पति अमरेंद्र, पिंटू सिंह, रीता यादव और चार अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, रंगदारी मांगने का केस लिखा गया। पुलिस का कहना है कि घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed