फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former BSP MP Tabassum Begum to contest Kairana Lok Sabha bypoll on RLD ticket

कैराना से उम्मीदवार तबस्सुम ने ली रालोद की सदस्यता, बसपा से रह चुकीं हैं सांसद

Mon, 07 May 2018 03:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
Former BSP MP Tabassum Begum to contest Kairana Lok Sabha bypoll on RLD ticket

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार तबस्सुम हसन रविवार को औपचारिक तौर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हो गईं। बसपा से सांसद रह चुकीं तबस्सुम ने रालोद प्रमुख अजीत सिंह के बसंत कुंज आवास पर सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सिंह ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपा। 

विज्ञापन


रालोद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तबस्सुम ने सभी गैर भाजपा दलों से चुनाव में सहयोग करने की अपील की। वह 9 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। रालोद ने शनिवार को ही तबस्सुम को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था। पहले कैराना से रालोद महासचिव और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। 
विज्ञापन


बता दें कि पहले यह चर्चा थी कि कैरान उपचुनाव के लिए खुद रालोद महासचिव और  अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी उम्मीदवार होंगे। तबस्सुम की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जयंत ने कहा कि यह मौका है जब जाट और मुसलिम वोटर अपने मतभेदों की खाई पाट कर एक मंच पर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed