फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former BSP candidate Arun indicated to Go in BJP

दलित प्रेम में व्याकुल भाजपा ने लपका बसपा का ‘बागी’

Wed, 14 Sep 2016 03:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
former BSP candidate Arun indicated to Go in BJP
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

खैर सुरक्षित विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अरुण फौजी ने भाजपा में जाने का संकेत दिया है। जिले के राजनीतिक गलियारों में ये खबर बहुत तेजी से फैली और मंगलवार शाम से सोशल मीडिया में भाजपा कलेवर का अरुण का एक पोस्टर वायरल हो गया। माना जा रहा है कि बुधवार दोपहर दो बजे भाजपा के जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं और समर्थकों का जोरदार स्वागत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ.देवराज सिंह ने कहा है कि बसपा छोड़ कर भाजपा में आने वाले सभी लोगों के स्वागत में जापान हाउस में कार्यक्रम आयोजित होगा। नामों की घोषणा वहीं पर होगी। इधर, अरुण फौजी ने कहा है जल्द ही एक कार्यक्रम में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार दलितों को खास तवज्जो दिए जाने का चर्चा जहां पूरे देश में हो रहा है, ऐसे में चुनावी चौखट पर खड़े अलीगढ़ में दलित नेता फौजी का भाजपा में शामिल होना भी अहम है क्योंकि फौजी लगभग सवा साल से दलितों के बीच काम कर रहे थे, जब बसपा ने उन्हें खैर से अपना प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी का हाल ही में बसपा ने टिकट काट दिया था

former BSP candidate Arun indicated to Go in BJP

भाजपा के रणनीतिकार अलीगढ़ में लगातार कोई ऐसा मुद्दा तलाश रहे थे जिससे दलितों के बीच उनकी पकड़ मजबूत हो। ऐसे में बसपा सुप्रीमो पर एक करोड़ रुपये लेकर विस टिकट देने का आरोप लगाने वाले ‘फौजी’ को भाजपा ने बिना देर लगाए ‘लपक’ लिया। 

गौर हो कि फौजी का हाल ही में बसपा ने टिकट काट दिया था। इसके बाद तिलमिलाए फौजी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर एक करोड़ रुपये लेकर टिकट देने का आरोप लगाया था। फ ौजी ने कहा था कि टिकट काटने के बाद उनके 50 लाख रुपये वापस कर दिए गए जबकि 50 लाख रुपये अब तक नहीं दिए गए।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने ऐलान किया अगर जल्द ही उनका बाकी 50 लाख रुपये नहीं मिला तो बसपा सुप्रीमो के लखनऊ स्थित आवास के सामने ही परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे लेकिन दूसरे दिन ही वह अपने बयान से पीछे हट गए और बोले कि बसपा के कुछ नेताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनको जल्द ही ‘राहत’ दे दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने भाजपा में जाने के संकेत दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed