{"_id":"612ca101f7a9ad1c055b2482","slug":"former-bjp-mla-from-bishnupur-tanmay-ghosh-joins-trinamool-congress-attacks-centre-for-using-central-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: टीएमसी में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक, बोले- केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोगों के अधिकार छीन रहा केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: टीएमसी में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक, बोले- केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोगों के अधिकार छीन रहा केंद्र
Mon, 30 Aug 2021 02:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:42 PM IST
सार
एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की साली शुभ्रा घोष टीएमसी में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
बिष्णुपुर से भाजपा विधायक रहे तन्मय घोष टीएमसी में शामिल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में टकराव जारी है। इस बीच सोमवार को बंगाल भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के विष्णुपुर के पूर्व विधायक तन्मय घोष सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गए। वह चुनाव के पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी लगातार दूसरी पार्टी के नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही हैं। रविवार को ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की साली शुभ्रा घोष टीएमसी में शामिल हुई थीं।
तृणमूल बहुत समय से पीछे पड़ी थी : दिलीप घोष
तन्मय घोष के पुन: टीएमसी में लौटने पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बहुत दिनों से तन्मय के पीछे पड़ी थी। वह टीएमसी छोड़कर हमारे पास आए थे। यहां तक कि उन्होंने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। उन्होंने उसे हर तरह से डरा दिया। वह लाचार होकर टीएमसी में शामिल हुए हैं।

They were behind him for a very long time, he was scared. He had left TMC and come to us. They even filed an FIR against him, so they scared him in every way. He has joined TMC out of helplessness: West Bengal BJP chief Dilip Ghosh on Tanmoy Ghosh, BJP MLA who joined TMC today pic.twitter.com/Tv3gsQR1z3
— ANI (@ANI) August 30, 2021