{"_id":"612222ae8ebc3e7a29075184","slug":"former-bengal-minister-arrested-for-corruption-in-bankura-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: बंगाल के पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में हुए थे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: बंगाल के पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में हुए थे शामिल
Sun, 22 Aug 2021 03:40 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 22 Aug 2021 03:40 PM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक 2020 में स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष थे। इसी दौरान भ्रष्टाचार के मामले सामने आए, जिसके बाद जांच हुई । पूर्व मंत्री जांच अधिकारी को सहयोग नहीं कर रहे थे। इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी को छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री श्याम प्रसाद मुखर्जी को करीब 10 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक 2020 में स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष थे। इसी दौरान ई-टेंडर से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो इसमें पूर्व मंत्री का नाम उजागर हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बांकुड़ा एसपी धृतिमान सरकार ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप की बिष्णुपुर के एसडीपीओ ने जांच की थी। सवालों का सही जवाब नहीं देने पर श्याम मुखर्जी को गिरफ्तार किया है। भाजपा के बिष्णुपुर संगठन जिलाध्यक्ष सुजीत अगस्ती ने दावा किया कि मुखर्जी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भगवा दल में शामिल हुए थे, लेकिन वह सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन