फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former BCCI President Sourav Ganguly appointed as the brand ambassador of Tripura Tourism

Brand Ambassador: सौरव गांगुली बने त्रिपुरा के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने की घोषणा

Thu, 25 May 2023 07:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 07:04 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, राज्य में पर्यटन को बढ़ाना चाहते हैं। त्रिपुरा में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर्यटकों को जाना चाहिए।

विज्ञापन
Former BCCI President Sourav Ganguly appointed as the brand ambassador of Tripura Tourism
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली त्रिपुरा के पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने दी। उन्होंने कहा, हमने सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। साहा ने गांगुली के साथ टेलीफोन पर बातचीत भी की। 
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, राज्य में पर्यटन को बढ़ाना चाहते हैं। त्रिपुरा में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर्यटकों को जाना चाहिए। पूरी दुनिया सौरव गांगुली को जानती है इसलिए वह पर्यटकों को यहां आकर्षित करेंगे। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली ने त्रिपुरा टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुने जाने पर सौरव गांगुली ने कहा, खेल पर्यटन के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली से बेहाला में उनके आवास पर मुलाकात की। पर्यटन सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को कोलकाता के बेहाला स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पर्यटन मंत्री के साथ त्रिपुरा पर्यटन के सचिव और निदेशक उत्तम कुमार चकमा और तपन कुमार चकमा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed