फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former associate claims Walmik Karad gang behind 2023 murder of Mahadev Munde in Beed

Walmik Karad Gang: 'वाल्मीक कराड गिरोह 2023 में बीड में महादेव मुंडे की हत्या के पीछे', पूर्व सहयोगी का दावा

Wed, 23 Jul 2025 06:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 06:47 PM IST
सार

परली निवासी महादेव मुंडे का 19 अक्तूबर, 2023 को अपहरण कर लिया गया था। तीन दिन बाद उनका शव मिला था। उनकी पत्नी ने दोषियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में पिछले हफ्ते बीड पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जहर खा लिया था।

विज्ञापन
Former associate claims Walmik Karad gang behind 2023 murder of Mahadev Munde in Beed
सरपंच हत्या मामले में आरोपी वाल्मीक कराड - फोटो : PTI

विस्तार

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड के एक पूर्व सहयोगी ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बीड जिले में एक अन्य व्यक्ति की हत्या के पीछे उसके गिरोह के सदस्य हैं। विजयसिंह उर्फ बाला बांगर ने यह भी दावा किया कि कराड का बेटा श्री कराड महादेव मुंडे की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन


परली निवासी महादेव मुंडे का 19 अक्तूबर, 2023 को अपहरण कर लिया गया था। तीन दिन बाद उनका शव मिला था। उनकी पत्नी ने दोषियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में पिछले हफ्ते बीड पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जहर खा लिया था। स्थानीय अपराध शाखा अब हत्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांगर ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्हें मुंडे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके शरीर पर 15 से 16 गहरे घाव थे, जिससे संकेत मिलता है कि मुंडे की बेरहमी से हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कराड और उनके साथियों (जिनमें गोट्या गिट्टे भी शामिल थे) ने मुंडे को उस समय निशाना बनाया, जब वह घर जा रहे थे। उन्होंने पहले उनके पैरों पर वार किया। जब वह रेंग रहे थे, तो उन्होंने उनके गले पर हमला किया। बांगर ने दावा किया कि उनके शरीर के सभी घाव गहरे थे। बांगर ने दावा किया कि हमला इतना बर्बर था कि उनके शरीर से मांस का एक टुकड़ा गायब था, जिसका उल्लेख पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी है।


बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का पिछले साल 9 दिसंबर को कथित तौर पर एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने की कोशिश करने पर अपहरण कर लिया गया था। बाद में उन्हें प्रताड़ित करके मार डाला गया था। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड सहित आठ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। उन पर कठोर मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed