फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former assam chief minister sarbananda sonowal on bjp leaders visit in northeast states

Assam: केंद्र सरकार का पूर्वोत्तर पर कितना ध्यान, सोनोवाल ने PM मोदी-केंद्रीय मंत्रियों के दौरे गिनाकर बताया

Wed, 13 Dec 2023 01:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

सोनोवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद, प्रदर्शन, कमजोर सरकारें और घोटालों ने उनके शासन में क्षेत्र को बहुत प्रभावित किया है। 60 वर्षों के अपने शासनकाल के दौरान कांग्रेस जो नहीं कर पाई उसे पीएम मोदी ने नौ वर्षों में ही कर दिखाया है।

विज्ञापन
former assam chief minister sarbananda sonowal on bjp leaders visit in northeast states
Sarbananda Sonowal - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के नौ साल के कर्याकाल के दौरान राज्य में हुए विकास पर बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नौ साल के कार्यकाल में क्षेत्र के लिए अपनी गारंटी से अधिक काम किया है। असम के पूर्व सीएम ने बताया कि पीएम मोदी उत्तर-पूर्वी राज्यों का अबतक 64 बार दौरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि सड़क, रेलवे, जलमार्ग और हवाई संपर्क सहित बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए नौ वर्षों में क्षेत्र के आठ राज्यों को पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डों की संख्या बढ़कर अब नौ से 17 हो चुकी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर लगाए आरोप
सोनोवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद, प्रदर्शन, कमजोर सरकारें और घोटालों ने उनके शासन में क्षेत्र को बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कांग्रेस पर संसाधनों को लूटने का भी आरोप लगाया है। पूर्व सीएम ने बताया कि कांग्रेस के शासन काल में मंत्रियों और अधिकारियों से मिलने के लिए क्षेत्र के प्रतिनिधियों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने क्षेत्र के लोगों तक पहुंच बनाई है। खुद प्रधानमंत्री ने यहां 64 बार दौरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी यहां 64 बार दौरा कर चुके हैं, लेकिन 60 वर्षों के अपने शासनकाल के दौरान कांग्रेस जो नहीं कर पाई उसे पीएम मोदी ने केवल नौ वर्षों में ही कर दिखाया है। यही कारण है कि आठ उत्तरपूर्वी राज्यों में रहने वाले नागरिक पीएम मोदी के बारे में सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्हें पीएम मोदी पर भरोसा है। उत्तरपूर्वी राज्यों में विकास अच्छी सरकार के वजह से ही हो पाया है। 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपित सिब्बल द्वारा असम को म्यांमार का हिस्सा बताने वाली टिप्पणी पर सवाल किया गया तो सोनोवाल ने कहा कि उन्हें (सिब्बल) इतिहास का ज्ञान नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed