{"_id":"60b51ada8ebc3e40c840994d","slug":"former-akali-dal-leader-in-punjab-jagjivan-singh-khirnia-joins-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अकाली दल का पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल, आप की स्थिति हुई मजबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब: अकाली दल का पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल, आप की स्थिति हुई मजबूत
Mon, 31 May 2021 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 31 May 2021 10:50 PM IST
सार
जैसे-जैसे पंजाब विधानसभा का समय नजदीक आ रहा है, राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के एक पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से राज्य का राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। जाहिर है कि आम आदमी पार्टी इससे बहुत खुश है और वह इसे पंजाब में अपनी बड़ी जीत बता रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने इसे पंजाब में आप की बड़ी जीत बताया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल के एक मजबूत पूर्व विधायक का पार्टी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना यह बताता है कि लोगों की कांग्रेस और अकालियों से उम्मीदें टूट रही हैं तो आम आदमी पार्टी से उम्मीदें बन रही हैं।
विज्ञापन
उन्हें लगता है कि अगर पंजाब का दिल्ली जैसा विकास करना है तो उन्हें पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार लानी चाहिए। लोगों की इसी सोच का परिणाम है कि लोग कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और नेता अपनी-अपनी पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जगजीवन सिंह खीरनियां पंजाब में एक जमीनी नेता हैं। उनका परिवार समराला हलके के लोगों की लंबे समय से सेवा करता आ रहा है। जगजीवन सिंह के पिता (स्वर्गीय) जत्थेदार कृपाल सिंह खीरनियां ने पंजाब में एक निष्काम पंथक नेता के तौर पर अपनी बड़ी पहचान बनाई थी। जगजीवन सिंह खीरनियां उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन