फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forget protocol from covid in festival shopping

चिंताजनक: त्योहारों की खरीदारी में कोविड से बचाव भूले, कोरोना जांच में कमी से मामले घटे

Mon, 01 Nov 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Nov 2021 06:24 AM IST
सार

30 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों को मास्क लगाने के नियम का पालन करते हुए पाया। वहीं, 97 फीसदी लोगों ने कहा कि आसपास के लोग अब पहले की तरह दूरी के नियम का पालन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Forget protocol from covid in festival shopping
बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों में लोग कोविड से बचाव के नियमों का पालन भूल गए हैं। महज दो फीसदी लोगों को लगता है कि उनके आसपास मास्क पहनने के नियम का गंभीरता से ध्यान रखा जाता है। वहीं, सिर्फ तीन फीसदी को लगता है कि उनके आसपास लोग आपस में उचित दूसरी बनाकर रखने का ध्यान रखते हैँ।

विज्ञापन


लोकल सर्कल के ऑनलाइन सर्वे में देशभर के 366 जिलों से  20,000 लोग शामिल हुए और 39,000 जवाब मिले। इनमें 65 फीसदी पुरुष व 35 फीसदी महिलाएं थीं। सर्वे में 98 फीसदी लोगों ने माना कि उनके आपपास लोग अब मास्क लगाने पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिर्फ 16 को लगता है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जैसी जगहों पर मास्क लगाने के नियम का सख्ती से पालन होता है, शेष लोगों को लगता है कि वहां भी अब पहले की तरफ नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना जांच में कमी से मामले घटे  पर मौत का आंकड़ा अब भी ज्यादा
देश में बीते एक दिन में 13 हजार से कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते दिनों की तुलना में यह संख्या कम है, लेकिन पिछले एक दिन में करीब दो लाख सैंपल की जांच कम हुई है, इस वजह से दैनिक मरीजों की संख्या कम आई है लेकिन संक्रमण की वजह से मौत का आंकड़ा अभी भी नए मरीजों की तुलना में काफी अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 12,830 नए मामले सामने आए हैं और 446 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14667 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।

वहीं बीते शनिवार को एक दिन में 14313 नए मामले और 549 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी लेकिन उस दौरान 11.75 लाख सैंपल की जांच हुई थी और दैनिक संक्रमण दर 1.22 फीसदी दर्ज की गई थी। अभी एक दिन में 11.35 लाख सैंपल की जांच हुई है जिनमें से 1.13 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 12.84 लाख और बृहस्पतिवार को 12.90 लाख सैंपल की जांच की गई थी। वहीं 27 अक्तूबर को यह आंकड़ा 13.45 लाख से भी अधिक था।

इसी तरह मौत को लेकर स्थिति देखें तो जुलाई माह के बाद सबसे अधिक मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह में दर्ज की गई है। 21 अक्तूबर को 232 लोगों की मौत हुई थी लेकिन इसके बाद से अब तक रोजाना यह संख्या 400 से भी अधिक दर्ज की जा रही है।

देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,42,73,300 हो गई है। अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमण से 4,58,186 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1,60,989 रह गई है। अब तक कुल 3,36,55,842 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

केरल में 7,427 नए केस
मंत्रालय के अनुसार केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,427 नए मामले सामने आए हैं और 7,166 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं इसी दौरान 62 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में अभी सक्रिय मरीज 78,624 हैं जिनका घर या अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी तरह महाराष्ट्र के मुंबई शहर की बात करें तो यहां पिछले एक दिन में 301 नए मामले और तीन मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुई संक्रमित
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर दी। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, मैं संक्रमित हो गई हूं। फिलहाल ठीक हूं और घर पर ही क्वारंटीन हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो सभी तुरंत अपना टेस्ट करा लें। साथ ही सभी से मेरा ये भी अनुरोध हैं कि दिवाली के खास मौके पर सभी अपना बेहद ख्याल रखे। 


जॉन बॉन जोवी संक्रमित ‘रनवे विद जेबीजे’ रद्द
मशहूर  अमेरिकी गायक व गिटारिस्ट जॉन बॉन जोवी कोविड संक्रमित हो गए हैं, जिसकी वजह से मयामी के समुद्र तट पर होने वाला ‘रनवे विद जेबीजे’ कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उनके एक प्रतिनिधि ने बताया कि जोवी को कोविड टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं, हालांकि फिर भी वह संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed