बीफ प्रकरण: छात्र आगरा आने से डरे, परीक्षा देने पर भी संशय
- अपने देश के दूतावास में की शिकायत, लौटना चाहते हैं देश
- दूतावास ने गृह मंत्रालय से साधा संपर्क, संस्थान निदेशक तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में पांचों छात्रों ने अपने-अपने देश के दूतावास में वतन वापसी की गुहार लगाई है। इस पर दूतावास ने गृह मंत्रालय से संपर्क साधा है। बताया जाता है कि मंत्रालय ने छात्रों के साथ किसी भी अनहोनी न होने का भरोसा दिलाया है।
दूतावास के हस्तक्षेप पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्थान निदेशक को दिल्ली तलब किया है। उनसे पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 18 मार्च को सोशल मीडिया पर मांस काटते-पकाते (जिसे बीफ बताया गया) हुए संस्थान के पांच छात्रों के फोटो वायरल हो गए थे। मामले की जांच के लिए संस्थान ने आठ सदस्यीय कमेटी बना दी। कमेटी ने निरीक्षण में ऐसी किसी गतिविधि के न होने की रिपोर्ट दी है।
आ सकती है दिल्ली से जांच टीम
मामला विदेशी छात्रों से जुड़ा होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भी सक्रिय हो गया है। सूत्र बताते हैं कि पीएमओ के निर्देश पर गृह मंत्रालय की टीम जांच के लिए शहर आ सकती है।
प्रकरण की जांच और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पीएमओ को रिपोर्ट की जाएगी। इसके साथ ही इस प्रकरण से हिंदी संस्थान की छवि भी धूमिल हुई है। संस्थान में पढ़ रहे अन्य विदेशी छात्र भी सहमे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि मंत्रालय ने घटना को गंभीरता से लिया है।
यह भी संभव है कि विदेशी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अगले सत्र से विदेशी छात्रों को यहां पढ़ाई के लिए भेजा भी न जाए। अगले सत्र से छात्रों को देश में स्थापित हिंदी संस्थान के अन्य नौ केंद्रों में शिफ्ट कर दिया जाए। अभी यहां 26 देशों के 72 विद्यार्थी हिंदी सीख रहे हैं।