{"_id":"672775c20865ee73f30ec8a7","slug":"foreign-secretary-misri-to-brief-parliamentary-panel-on-india-canada-ties-and-lac-patrolling-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: संसदीय समिति के सामने बुधवार को पेश होंगे विदेश सचिव, एलएसी गश्त और कनाडा संबंधों पर दे सकते हैं जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: संसदीय समिति के सामने बुधवार को पेश होंगे विदेश सचिव, एलएसी गश्त और कनाडा संबंधों पर दे सकते हैं जानकारी
Sun, 03 Nov 2024 06:38 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 03 Nov 2024 06:38 PM IST
सार
Foreign Secretary Vikram Misri: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों से संबंधित संसदीय समिति विदेश मंत्रालय की अनुदान मांगों की समीक्षा कर रही है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री बुधवार को इसी संसदीय समिति के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
विदेश सचिव विक्रम मिस्री
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश सचिव विक्रम मिस्री बुधवार को विदेश मामलों की संसदीय समिति के सामने पेश होंगे। वह समिति को हालिया भारत-कनाडा संबंधों पर जानकारी देंगे। साथ ही वह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर फिर से गश्त शुरू करने संबंधी समझौते के बाद चीन के साथ भारत के संबंधों में हाल में आए सुधार के बारे में भी समिति को जानकारी दे सकते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों से संबंधित संसदीय समिति विदेश मंत्रालय की अनुदान मांगों की समीक्षा कर रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में शीर्ष भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं।
आपको बता दें कि, कनाडा के उपविदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने हाल ही में आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने उनके देश में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया था। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका और निराधार करार दिया है।
विज्ञापन
भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के उसकी धरती से गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे रहा है। भारत ने पिछले माह कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत कई राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था।
दोनों देशों के प्रधानमंत्री करें बातचीत : एसजीपीसी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य राम सिंह ने भारत-कनाडा के तनावपूर्ण संबंधों पर चिंता जताई और कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को इस मामले पर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा को मिनी पंजाब भी कहा जाता है। भारत और कनाडा के बीच विवाद बहुत गंभीर और चिंताजनक मामला है। उन्होंने कहा कि भारत के कनाडा के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। यही कारण है कि पंजाब के लोगों ने बसने के लिए कनाडा को चुना। बहुत से लोगों को वहां की नागरिकता मिल गई है और वे अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों ने ऐसे लोगों के लिए तनाव बढ़ा दिया है।