राहुल गांधी पर ओबामा के नजरिए को लेकर भड़की शिवसेना, राउत ने दागे सवाल
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी के बारे में लिखे जाने पर देश में सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस से लेकर उसके सहयोगी दल भी बराक ओबामा के संस्मरण का विरोध कर रहे है।
वहीं इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने ओबामा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक विदेशी राजनीतिज्ञ भारतीय राजनीतिक नेताओं पर ऐसी राय नहीं दे सकता है। जैसे हम नहीं कह सकते कि ट्रंप पागल हैं। साथ ही कहा, ओबामा भारत के बारे में कितना जानते हैं?
A foreign politician can't give such opinions on Indian political leaders; subsequent domestic political discourse on it is distasteful. We won't say 'Trump is mad'. How much does Obama know about this nation?: S Raut, Shiv Sena, on remarks on Rahul Gandhi in Barak Obama's memoir pic.twitter.com/ZaCJL4RNnF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 14, 2020
ये है मामला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी किताब में कांग्रेस नेता को नर्वस और कम योग्यता वाला बताया है।
आपको बता दें, बराक ओबामा जब सत्ता में आए थे तब राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष थे। ओबामा का आखिरी दौरा दिसंबर 2017 में हुआ था, उस वक्त राहुल गांधी से बराक ओबामा की मुलाकात हुई थी। तब राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि ओबामा से मुलाकात शानदार रही।
वहीं बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र भी किताब में किया है। उन्होंने मनमोहन सिंह को शांत और ईमानदार बताया है। साथ ही किताब में सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है।