फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign news portal zdnet claims of Aadhaar data data leak from system of LPG gas company Indane

LPG कनेक्शन चोरी करा रहा आधार कार्ड का डाटा, इंडेन के सिस्टम से डाटा लीक होने का दावा

Sun, 25 Mar 2018 05:50 AM IST
एजेंसियां, नई दिल्ली
एजेंसियां, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
Foreign news portal zdnet claims of Aadhaar data data leak from system of LPG gas company Indane
LPG Aadhaar
क्या आप जानते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी लेने के लिए कंपनी के सर्वर में दर्ज की गई आपके आधार कार्ड की जानकारी चोरी हो रही है। तकनीकी खबरों के एक विदेशी न्यूज पोर्टल जेडडीनेट ने दावा किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की एलपीजी वितरण कंपनी इंडेन के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण कोई भी आदमी किसी भी आधार कार्ड धारक का डाटा डाउनलोड कर सकता है, जिसमें उनके बैंक खातों की जानकारी भी शामिल है।
विज्ञापन


न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में खुद को सुरक्षा शोधकर्ता बताने वाले दिल्ली निवासी करण सैनी के हवाले से दावा किया है कि इंडेन कंपनी के सिस्टम में एक असुरक्षित प्वॉइंट है, जिससे ये डाटा चोरी हो रहा है।
विज्ञापन


सैनी का दावा है कि  किसी भी ग्राहक की पहचान की पुष्टि करने के लिए आधार डाटाबेस का उपयोग इंडेन एनेलेटिक्ल प्रोफाइल इंडेक्स (एपीआई) प्रणाली के जरिए करता है। लेकिन कंपनी की एपीआई प्रणाली को सुरक्षित नहीं किया गया है, जिससे कोई भी उसमें सेंध लगाकर किसी का भी डाटा देख सकता है। सैनी के हवाले से पोर्टल ने सेंध लगाने के तरीके की पूरी तकनीकी जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताने पर भी नहीं चेते भारतीय अधिकारी

न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को उनकी तरफ से ई-मेल के जरिए कई बार चेताया गया, लेकिन न कोई जवाब दिया गया और न ही गड़बड़ी ठीक की गई।

न्यूज पोर्टल ने दावा किया कि न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास के वाणिज्यदूत देवी प्रसाद मिश्रा को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने भी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके एक हफ्ते बाद भी यह गड़बड़ी जारी थी। हालांकि न्यूज पोर्टल का दावा है कि शुक्रवार को उसके खबर प्रकाशित करने के बाद इस असुरक्षित प्वॉइंट को फिलहाल बंद कर दिय गया है।

डाटा लीक का दावा गलत, आधार पूरी तरह सुरक्षित: यूआईडीएआई

Foreign news portal zdnet claims of Aadhaar data data leak from system of LPG gas company Indane
aadhar card
डाटा लीक का दावा गलत, आधार पूरी तरह सुरक्षित

उधर, जेडडीनेट की आधार कार्ड धारकों का डाटा लीक होने की खबर पर शनिवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि उसके डाटा बेस में कोई सेंध नहीं लगी है और डाटा लीक का दावा पूरी तरह आधारहीन है। यूआईडीएआई ने तर्क दिया है कि यदि दावे को सही माना भी जाए तो सुरक्षा संबंधी चिंताएं सिर्फ कंपनी के डाटा बेस की होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में है मामला 

आधार डाटा लीक की ये खबरें उस समय आई हैं, जब इसे लेकर ही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इससे जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है। इस सप्ताह के शुरू में यूआईडीए के सीईओ अजय भूषण पांडे ने आधार योजना को सुरक्षित बताने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी पेश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed