{"_id":"694a654c760d0d07d9093fa5","slug":"foreign-national-arrested-for-transporting-cocaine-worth-crore-from-mumbai-to-bengaluru-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: ड्रग तस्करी के आरोप में विदेशी महिला गिरफ्तार, बस से लेकर जा रही थी करोड़ों रुपये की कोकीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: ड्रग तस्करी के आरोप में विदेशी महिला गिरफ्तार, बस से लेकर जा रही थी करोड़ों रुपये की कोकीन
Tue, 23 Dec 2025 03:17 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:17 PM IST
सार
मुंबई में करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के आरोप में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि महिला छात्र वीजा पर भारत आई थी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बस से 1.20 करोड़ रुपये की कोकीन लेकर मुंबई से बंगलूरू जा रही थी। आरोपी महिला ने ब्रेड के पैकेट में कोकीन छिपाई हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पास से जब्त कोकीन की मात्रा 121 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान उजागर नहीं की है।
छात्र वीजा पर भारत आई थी महिला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्थुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाली एक विदेशी महिला के कोकीन सप्लाई करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के सीसीबी नारकोटिक्स कंट्रोल विंग ने छापा मारा और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला 2024 में छात्र वीजा पर दिल्ली आई थी। हालांकि उसने यूनिवर्सिटी में कोई पढ़ाई नहीं की और वह मुंबई में रह रही थी। वह मुंबई के घाटकोपर, अंबावाड़ी और नालासोपारा जैसे इलाकों में रही। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर मुंबई में एक दोस्त से कोकीन खरीदी और उसके कहने पर ड्रग्स को तय जगहों पर सप्लाई कर रही थी।
निजी बसों से ड्रग्स लेकर जाती थी आरोपी महिला
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अक्सर प्राइवेट बसों से मुंबई से बंगलूरू जाती थी और पकड़े जाने से बचने के लिए कोकीन को ब्रेड और इसी तरह के प्रोडक्ट्स के पैकेट में छिपाकर ले जाती थी। वर्थुर पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। एक अन्य घटना में, पुलिस ने बंगलूरू में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने के आरोप में दूसरे राज्य के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि उनके पास से 247 ग्राम हाइड्रो गांजा और 19 ग्राम MDMA जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत 26.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन