{"_id":"606796e4be016340b842d35f","slug":"foreign-ministry-said-central-government-has-not-imposed-any-restriction-on-the-export-of-the-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय ने कहा- कोरोना टीके के निर्यात पर सरकार ने नहीं लगाई कोई पाबंदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय ने कहा- कोरोना टीके के निर्यात पर सरकार ने नहीं लगाई कोई पाबंदी
Sat, 03 Apr 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:42 AM IST
सार
- विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत ने दूसरे देशों को टीका भेजने में हासिल की बढ़त
- 80 से अधिक देशों को 644 लाख से ज्यादा भेजी जा चुकी हैं कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
- फोटो : एएनआई
विस्तार
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोरोना टीका के निर्यात पर सरकार ने कोई पाबंदी नहीं लगाई है। मंत्रालय ने बताया की भारत ने दूसरे देशों को टीका भेजने में बढ़त हासिल कर ली है और अब तक 80 से अधिक देशों को 644 लाख से ज्यादा खुराकें भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, मंत्रालय की ‘टीका मैत्री’ पहल पूरी तरह सफल रही और इसकी खूब प्रशंसा हो रही है। उन्होंने बताया कि 644 लाख खुराकों में से 104 लाख खुराकें अनुदान के तौर पर दी गईं।
विज्ञापन
जबकि 357 लाख खुराकें वाणिज्यिक स्तर पर विदेश भेजी गईं और 182 लाख करोड़ खुराकें कोवैक्स पहल के तहत भेजी गईं। वहीं टीके की मांग पर उन्होंने बताया कि अभी सरकार के पास कोई तय आंकड़ा नहीं है।
विज्ञापन