फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry: India welcomes Bangladesh, UAE and Uruguay as new members of BRICS New Development Bank

विदेश मंत्रालय : भारत ने बांग्लादेश, यूएई और उरुग्वे का ब्रिक्स न्यू डवलपमेंट बैंक के नए सदस्यों के तौर पर किया स्वागत

Sun, 05 Sep 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 02:43 AM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ब्रिक्स एनडीबी के सदस्यों की संख्या बढ़ने से इस बैंक की अहमियत बढ़ेगी
  • एनडीबी की स्थापना करने में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देश हुए थे शामिल

विज्ञापन
Foreign Ministry: India welcomes Bangladesh, UAE and Uruguay as new members of BRICS New Development Bank
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उरुग्वे का ब्रिक्स न्यू डवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के नए सदस्यों के तौर पर स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि ब्रिक्स एनडीबी के सदस्यों की संख्या बढ़ने से इस बैंक की अहमियत बढ़ेगी और न्यू डवलपमेंट बैंक को उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रमुख विकास संस्थान के तौर पर खुद को स्थापित करने में सक्षम बनाएगी।

विज्ञापन


एनडीबी ने यूएई, उरुग्वे और बांग्लादेश को पहले नए सदस्य देशों के तौर पर जगह देने की मंजूरी दी
एनडीबी की तरफ से कहा गया कि एनडीबी गवर्नर बोर्ड ने 2020 के अंत में बैंक को संभावित सदस्यों के साथ औपचारिक मोलभाव करने के लिए अधिकृत किया था। सफल बातचीत के एक दौर के बाद बाद एनडीबी ने यूएई, उरुग्वे और बांग्लादेश को अपनी पहले नए सदस्य देशों के तौर पर जगह देने की मंजूरी दे दी है। एनडीबी अध्यक्ष मार्कोस ट्रायजो ने कहा, हम लगातार बैंक की सदस्यता को धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से बढ़ाते रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि एनडीबी की स्थापना ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर की थी। इसका उद्देश्य इन पांच देशों के संगठन ब्रिक्स व अन्य उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में ढांचागत व सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed